नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अल्लू अर्जुन तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने सितारो में से एक है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में बहुत हिट फिल्में दी है जिनमें से एक है पुष्पा द राइज। इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया स्टार बना दिया। इस फिल्म से उनकी फैन फॉलोइंग में जबर्दस्त बढ़ोत्तरी हुई। पुष्पा में अल्लू अर्जुन को उनकी शानदार अदाकारी देख सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। तभी से लोगों को इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। बीते कुछ समय में फिल्म की रिलीज डेट कई बार टल चुकी है, लेकिन अब निर्माताओं ने इस फिल्म को पर्दे तक पहुंचाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रिलीज से पहले पुष्पा 2 को लेकर दर्शकों का उत्साह हर दिन बढ़ता ही चला जा रहा है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अल्लू अर्जुन हीरो और नकारात्मक किरदार के मिश्रण के साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं।
फिल्म पुष्पा 2 में वह एक तस्कर के किरदार में दिखने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में वह किसी भी तरह से अपनी भूमिका को कोई कमी छोड़ने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुकुमार उन्हें फिल्म में अड़ियल अंदाज में दर्शकों के सामने पेश करने के लिए काफी ज्यादा मेहनत की है।

