जनवाणी संवाददाता |
चांदीनगर: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गांव लहचौड़ा के समीप अज्ञात वाहन ने केंटर से उतर रहे तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है।
रविवार को गांव दहरा निवासी नन्हे 40 पुत्र इन्तिजार निवासी व गांव नाहल निवासी आकिल पुत्र इकबाल अपने साथियों के साथ केंटर से गाजियाबाद से हरियाणा जा रहे। केंटर में डीजल के खाली बैरल भी रखे थे। जब वह गांव लहचौड़ा के समीप पहुंचे और केंटर से नीचे उतरने लगे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।
हादसे में नन्हे, आकिल तथा एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि जी अनवार पुत्र इन्तिजार घायल हो गया। हादसे की सूचना पर घटनास्थल पर चांदीनगर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। केंटर मालिक को फोन पर सूचना दी है। सभी मृतक हापुड़ के बताए जा रहे हैं।

