- 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग का डा. सोमेंद्र तोमर ने किया उद्घाटन
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रुस्तम-ए-जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में बुधवार को 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग का डा. सोमेंद्र तोमर ने किया उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भारत के पारंपरिक खेल कुश्ती के महत्व पर रोशनी डालते हुए कहा कि यह हमारे देश में खेलों की इस धरोहर को बचाने के लिये विशेष प्रयास करने हैं। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर, शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे., डीएम दीपक मीणा, सीडीओ नूपुर गोयल, अर्जुन अवार्डी अलका तोमर, जेडीई ओंकार शुक्ल, उप शिक्षा निदेशक ज्योति प्रसाद, डीआईओएस राजेश कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक डा. पारुल वर्मा और कृष्ण कुमार ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथियों ने ध्वजारोहण कर विधिवत शुरुआत की।
इस दौरान 23 राज्यों के खिलाड़ियों तथा जनपद के एनसीसी एवं बैंड के छात्र-छात्राओं के साथ पीएसी बैंड की भव्य प्रस्तुति दी। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अलका तोमर ने खिलाड़ियों को सच्ची खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि 23 प्रदेश के बच्चे आज मेरठ की धरती पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित हो रहे हैं।
ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि क्रांतिधरा पर हो रहे इस आयोजन के आयोजकों के प्रयास सराहनीय है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल ने सभी अतिथियों खेल कोच खेल मैनेजर तथा खिलाड़ियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान एसीएम सिविल लाइंस पंकज राठौड़, डा. मयंक अग्रवाल भी मौजूद रहे।
बालिका 50 किग्रा में सोनल और बालकों के 57 किग्रा में हरियाणा के रूपेश ने जीता स्वर्ण
कुश्ती की बाउट शुरू होने से ठीक पहले ही हाल पूरी तरह से दर्शकों और खिलाड़ियों से भर गया। कुश्ती के जाने-माने प्रशिक्षक जबर सिंह सोम की उपस्थिति में रेफरी ने पहले दिन अंडर-19 बालिका वर्ग मे 50 किलोग्राम और बालक वर्ग में 57 किलोग्राम भारवर्ग की बाउट कराई। बालिका वर्ग की 50 किलोग्राम कैटेगरी में 20 खिलाड़ियों ने फ्रीस्टाइल बाउट में प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला महाराष्ट्र की गोरी पाटिल ने दिल्ली की कनक कुमारी को 10-0 के अंतर से हराकर जीतते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया, कनक कुमारी ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
पहले कांस्य पदक के लिये हरियाणा की प्रवीण सत्यवान ने कर्नाटक की सोनल लाम्बोरी ने टेक्निकल फाल के आधार पर आधार पर हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया, जबकि दूसरे कांस्य राजस्थान की ज्योति यादव ने 5-1 बिहार की माही कुमारी को जीता। बालक वर्ग में 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में हरियाणा के रूपेश चंद्र ने 12-2 से दिल्ली के नितिन कुमार को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा दिल्ली के नितिन कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया उत्तर प्रदेश के अभिषेक यादव ने टेक्निकल सिक्योरिटी के आधार पर कर्नाटक के कजामुद्दीन वह हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया
जबकि मध्य प्रदेश के नीरज यादव ने हिमाचल प्रदेश के रमेश कुमार को 14-3 के अंतर से हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया आज की प्रतियोगिता को संचालित कराने में आॅफिशियल डेलीगेट सुरेश उपाध्याय, प्रियंका सिंह, जेपी कोच, टेक्निकल इंचार्ज डॉक्टर सतीश सिंह तोमर आदि का विशेष सहयोग रहा।

