Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

फर्जी एसओजी चला रहे सिपाही को राजस्थान में दबोचा

  • सरगना है भावनपुर थाने में तैनात रिंकू सिंह, गिरोह में दो सिपाही, दोनों को एसएसपी ने किया निलंबित

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: थाना भावनपुर में तैनात सिपाही अमित शर्मा एक अपने एक कांस्टेबल साथी व एक हॉस्पिटल की रिसेप्सनिष्ट व तीन अन्य के साथ मिलकर राजस्थान में नकली एसओजी टीम चला रहे थे। ये अच्छे खासे पैसे वालों के अपना निशाना बनाते और धन वसूली करती। राजस्थान के झुंझनु के थाना बिसाऊ पुलिस ने पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की सूचना मेरठ एसएसपी को भेजी गयी है। आरोपी दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

गिरफ्तार किए गए इस गिरोह के पास से इनके पास हथियार और हथकड़ियां भी मिली हैं। झुंझुनु पुलिस ने मेरठ पुलिस को जानकारी दी है कि गुरुवार को एक फर्जी एसओजी गैंग का पर्दाफाश किया। इस गैंग का सरगना उत्तर प्रदेश पुलिस का एक कांस्टेबल है, जो मेरठ के थाना भावनपुर में तैनात है। गिरोह में दो कांस्टेबल, एक युवती और तीन अन्य लोग शामिल हैं। डराते-धमकाते और लाखों की वसूली करते हैं।

फर्जी एसओजी गैंग में ये लोग थे शामिल

कार से छह लोग गिरफ्तार किए गए, जिनमें दो उत्तर प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल हैं। आरोपियों की पहचान रिंकू सिंह (गिरोह का सरगना और मेरठ पुलिस कांस्टेबल), अमित कुमार (मेरठ पुलिस कांस्टेबल), मीनू रानी (हॉस्पिटल रिसेप्शनिस्ट), आकाश शर्मा (वकील), मुनकात (मजदूर) और अनुज (ड्राइवर) के रूप में हुई है। पुलिस कप्तान शरद चौधरी ने बताया कि रिंकू सिंह

और अमित कुमार उत्तर प्रदेश के मेरठ पुलिस के भावनपुर थाना में कांस्टेबल पद पर तैनात है। इसमें रिंकू सिंह गैंग का मुखिया है। मौके से पकड़ी गई युवती मीनूरानी एक हॉस्पिटल में रिसेप्सनिस्ट है। ये खुद को एसओजी अफसर बता कर डराते थे और लाखों की वसूली करते थे। इन्होंने कई वारदातें अंजाम दी हैं।

अनपढ़ मगर पैसे वालों का शिकार

यह गैंग खासतौर पर उन लोगों को अपना शिकार बनाता था, जो कानून की जानकारी कम रखते थे और कम पढ़े-लिखे थे, लेकिन धनी थे। ये लोग खुद को एसओजी अधिकारी बताकर लोगों को डराते-धमकाते थे और उनसे लाखों रुपये वसूलते थे। फर्जी एसओजी की सूचना एक महिला यात्री ने बिसाऊ पुलिस को दी। बिसाऊ पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि चूरू-झुंझुनूं के बीच स्थित खासौली धाम से एक लाल रंग की यूपी नंबर की गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने रोडवेज बस में यात्रा कर रही सवारियों में से एक महिला समेत कुछ लोगों को डरा-धमका कर उतारा और अपने वाहन में बिठाकर बिसाऊ की तरफ ले गए। ये खुद को यूपी एसओजी बता रहे थे। इनके पास हथकड़ी व हथियार भी थे।

पुलिस नाकाबंदी तोड़ी

एसपी झुंझनु शरद चौधरी ने बताया कि टीम गठित कर गांगियासर तिराहा पर नाकाबंदी शुरू की गई। बिसाऊ की तरफ से एक लाल रंग की कार आती हुई दिखाई दी। रोकने पर कार बैरिकेड्स को टक्कर मार कर भाग गई। कंट्रोल रूम से नाकाबंदी कराई गइ। इस बीच बदमाशों ने अपह्रत किए आरिफ और दोजी को कार से उतार दिया। बिसाऊ पुलिस ने कार का पीछा कर कोलिंडा गांव में आगे लगाकर गाड़ी को रूकवाया। कार की तलाशी तो इसमें 6 लोगों समेत रोडवेज बस से उतार कर लाए गए एक महिला व अन्य पुरुष बैठे थे।

तेल चोरी के आरोप में पुलिस ने आठ लोग किए गिरफ्तार

मेरठ: परतापुर पुलिस ने तेल टैंकर से तेल चोरी करके तेल में मल्टी हाइड्रो कार्बन व थिनर एंव लुब्रीकेंट आॅयल मिलाकर बेचने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया। बीते बुधवार को परतापुर पुलिस ने छापेमारी करते हुए डिपो के तेल टैंकरों के चालक से सांठगांठ कर टैंकरों से धोखाधड़ी से तेल चोरी कर तेल में मल्टी हाइड्रो कार्बन मिक्चर, थिनर व लुब्रीकेट आॅयल मिलाकर अपमिश्रित तेल के भंडारण कर बिक्री करने वाले आरोपियों के गोदाम में छापेमारी थी। पुलिस ने वहां से मनीष गुप्ता, आशीष गुप्ता, अवनीश गुप्ता, पंकज कुमार, गजेन्द्र उर्फ गजन, प्रकाश, शिवांक उर्फ शिवम शर्मा, बृज किशोर को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने अपमिश्रित तेल बरामद किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img