नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। इन दिनों भूल भुलैया 3 सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन बहुत ही शानदार नजर आ रहे हैं। वहीं, फिल्म की पहली सीरीज यानि भूल भुलैया में अक्षय कुमार ने भी अपनी अदाकारी से फैंस के दिलों पर राज किया था। दर्शक आज भी उनकी फिल्म को बेहद पसंद करते हैं।
वहीं, इस बार फिल्म में एक्ट्रेस विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी। लेकिन हाल ही में खबर मिल रही है कि फिल्म में अक्षय कुमार भी नजर आ सकते हैं। जिसके बाद प्रंशकों को काफी उत्सुकता हो रही है। बता दें कि, अनीस और अक्षय इससे पहले भी भूल भुलैया और हेरा फेरी में साथ काम कर चुके हैं।
इंटरव्यू में अनीस ने अक्षय के लिए कही ये बात
एक इंटरव्यू में अनीस ने कहा, मैं कहा उनके पास कभी भी जा सकता हूं। उनसे बात करने से पहले मुझे सोचना भी नहीं पड़ सकता है। उनके लिए बहुत प्यार है। मैं जानता हूं कि मैं उन्हे फिल्म में काम करने के लिए उन पर जोर दे सकता हूं। उन्होंने कहा कि उनका हक है अक्षय पर। बहुत कम लोग हैं, जिन पर मैं ऐसा हक जता सकता हूं। अगर फिल्म में उनका किरदार अच्छा होगा, तो वो जरूर करेंगे।
अक्षय के बिना सीक्वल बनाना मुश्किल रहा
अनीस ने कहा, ‘अक्षय जी भूल भुलैया में बहुत अच्छे थे कि उनके बिना फिल्म का सीक्वल बनाना थोड़ा मुश्किल था। हालांकि, फिल्म की रिलीज के बाद कार्तिक आर्यन को भी लोगों ने उतना ही पसंद किया, जितना अक्षय जी को’।
प्रशंसक फिल्म के लिए हैं उत्साहित
दरअसल, अक्षय कुमार के प्रशंसक बेसब्री के साथ उनकी इससे जुड़े अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। प्रशंसकों में इसे लेकर काफी उत्सुकता है। सभी निगाहें खिलाड़ी कुमार पर अटक चुकी हैं, वह किसी नए अपडेट के लिए इंतजार कर रहे हैं।

