Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

गाजियाबाद में एम्स का सेटेलाइट सेंटर बनेगा: मुख्यमंत्री

  • पीएम मोदी ने कहा, जिस देश के नागरिक जितने स्वस्थ होंगे, उस देश की प्रगति की गति भी तेज होगी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मेरठ में थे। करीब ढाई घंटे यहां रहे और उनका पूरा फोकस मेरठ समेत पश्चिमी यूपी से जुड़ी विकास योजनाओं, हाइवे, स्पोर्ट्स विवि पर केंद्रित रहा। कई योजनाओं को लेकर सहमति जतायी, लेकिन एयरपोर्ट को लेकर कुछ भी पुख्ता बात नहीं हो सकी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां 100 बेड का ईएसआई अस्पताल बन रहा है तो गाजियाबाद में एम्स का सेटेलाइट सेेंटर बनेगा। इसकी तैयारी चल रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कंकरखेड़ा में आंबेडकर रोड स्थित मार्शल पिच पर कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल का भूमि पूजन करने पहुंचे। इस मौके पर आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि 148 करोड़ की लागत से बनने वाले अस्पताल से एक लाख कर्मचारियों और उनके परिवारों को सीधे लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यही नहीं, पश्चिमी यूपी के जिलों को भी अस्पताल का पूरा लाभ मिलेगा और वह 10 रुपये की पर्ची पर इलाज करा सकेंगे।

उन्होेंने कहा कि अस्पताल बनने से मेरठ और आसपास के जिलों के लगभग 2.85 लाख बीमा कवर कामगारों और उनके आश्रितों को चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। देश के 661 जिलों उत्तर प्रदेश में 59 जिलों में योजना लागू है। हाल में ही कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने उत्तर प्रदेश के लिए नोएडा और वाराणसी में मेडिकल कॉलेज संचालित करने का निर्णय लिया है। इसमें इलाज की सुविधा के साथ ही बीमा कवर बच्चों को मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई के लिए एडमिशन में आरक्षण मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 70 साल से ज्यादा उम्र वालों को प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का लाभ देने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मेरठ को स्पोर्ट्स इंडस्ट्री हब बनाया जा रहा है। मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर खेल विश्वविद्यालय तैयार कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। अटल आवास योजना, आयुष्मान योजना, एक्सप्रेसवे, रैपिड, गंगा एक्सप्रेसवे का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि आजादी से 2017 तक सिर्फ प्रदेश में 17 मेडिकल कॉलेज थे। अब 64 हैं। या तो बन चुके हैं या इनमें काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने 12:15 बजे अपना भी उद्बोधन शुरू किया। उद्बोधन 20 मिनट तक चला। उसके बाद भूमि पूजन किया। योगी ने कहा, डबल इंजन की सरकार में बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

एक साइड रोका ट्रैफिक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि 8 एएसपी, 15 डीएसपी, 30 इंस्पेक्टर, 200 एसआई, 500 कांस्टेबल और तीन कंपनी पीएसी (एक कंपनी में 120 जवान) तैनात किए गए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल आने-जाने के दौरान एक साइड 15-15 मिनट के लिए वाहनों को रोका गया।

ड्रोन से की गई निगरानी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से कार्यक्रम स्थल व आसपास के क्षेत्र पर निगरानी रखी गई। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए डिफेंस एन्क्लेव व कासमपुर रोड पर पार्किंग की व्यवस्था की गई। बम निरोधक दस्ते ने आसपास के क्षेत्र में जांच की। मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर आदि जनपदों से भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई।

महिलाओं ने किया हंगामा

नौचंदी की रहने वाली रेनू ने कार्यक्रम स्थल पंडाल के बाहर पहुंची और पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ आवाज उठाई और वह मुख्यमंत्री से मिलने की जिद करने लगी। वहीं, दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की महिला प्रदेश अध्यक्ष गीता चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां भाकियू नेत्री ने कंकरखेड़ा पुलिस पर गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान भाकियू नेत्री की पुलिस के साथ तीखी नोकझोक हो गई।

काले कपड़े पहने लोगों को नहीं आने दिया

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी ऐसे व्यक्ति को नहीं आने दिया गया जिन्होंने काले कपड़े पहन रखे थे। इसके अलावा पंडाल में जाने वाले लोगों के मोबाइल ओर महिलाओं के पर्स बाहर रखवा दिए थे।

सीएम से मिलने जा रही महिला को पुलिस ने पकड़ा

पीएम के कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी से मिलने जा रही महिला को पुलिस ने पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया। बताया गया कि महिला परतापुर की रहने वाली है। वहीं भाकियू कार्यकर्ताओं को भी रोक दिया।

15 मिनट में पहुंच गए कंकरखेड़ा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाइवे का जाल बिछने से कितना बदलाव आया है, यह इससे ही पता चलता है कि वह एयरस्ट्रिप पर उतरे और महज 15 मिनट में कंकरखेड़ा पहुंच गए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img