Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

कूड़ा निस्तारण प्लांट में ‘भ्रष्टाचार’ का निर्माण

  • घटिया निर्माण सामग्री लगाने पर पालिका ने जारी किया नोटिस
  • करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा प्लांट
  • नगर पालिका द्वारा बनाया जा रहा कूड़ा निस्तारण प्लांट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सरधना को कूड़े की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका द्वारा बनाया जा रहा कूड़ा निस्तारण प्लांट तैयार होने से पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। क्योंकि आबादी से बाहर बन रहे प्लांट के निर्माण की देखरेख करने वाला कोई नहीं है।

जिसके चलते मानकों को ताख में रखकर मनमाने तरीके से निर्माण किया जा रहा है। आरोप है कि करीब एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस प्लांट के निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। शिकायत पर एसडीएम ने जेई से जांच कराई तो पूरा मामला खुलकर सामने आया। मामले में पालिका द्वारा ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है।

कूड़ा निस्तारण नगर की सबसे गंभीर समस्या है। डंपिंग ग्राउंड नहीं होने के कारण आज तक कूड़ा मुख्य मार्गों के किनारे डाला जा रहा है। झिटकरी रोड पर कभी डंपिंग ग्राउंड हुआ करता था। जो कूड़े से पूरी तरह पट चुका है। अब नगर पालिका द्वारा इसी भूमि पर कूड़ा निस्तारण प्लांट बनवाया जा रहा है।

11 23

यह प्लांट करीब एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। मगर आबादी से बाहर बन रहे इस प्लांट के निर्माण की देखरेख करने वाला कोई नहीं है। यही कारण है कि मानकों को ताख पर रखकर मनमाने तरीके से निर्माण चल रहा है। आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है।

पीली ईंट सीमेंट के नाम पर खानापूर्ति। यह मामला कार्यवाहक ईओ व एसडीएम तक पहुंचा तो उन्होंने जेई को जांच के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि शिकायत सही है। जिस पर एसडीएम ने ठेकेदार को नोटिस जारी करने के आदेश कर दिए।

12 23

बुधवार को पालिका द्वारा ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया। ताकि प्लांट का निर्माण मानकों के अनुसार कराया जा सके। वहीं, इस संबंध में एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय का कहना है कि कूड़ा निस्तारण प्लांट में घटिया निर्माण सामग्री लगाने की शिकायत मिली थी। जेई से कराई गई जांच में कुछ खामिया मिली हैं। ठेकेदार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img