Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

स्योहारा के लाल ने मचाया फिल्म इंडस्ट्री में कमाल

  • दुबई व केरल सहित अनेक स्थानों पर गानों की शूटिंग की

जनवाणी संवाददाता |

स्योहारा: मिलकियान निवासी 38 वर्षीय लाल ने अपने एलबमों की धूम से फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। अपनी दिल कश अदाओं से उन्होनें फेसबुक, सोशल मीडिया पर अपना अलग मुकाम बना किया है। लाखों फॉलोअर्स ने उसके गानों को पसंद करते हुए उनकी कामयाबी की दुआएं करते है।

स्योहारा के मोहल्ला मिलकियान निवासी 38 वर्षीय मोहम्मद जुबैर पुत्र रिटायर्ड इंजीनियर हाजी अब्दुल रऊफ सिद्दीकी ने इंजीनियरिंग करने के बाद अपनी अगल दुनिया बनाते हुए देश के लिये मिसाल बन दुबई जैसे देश में अपना हुनर दिखाते हुए अपने प्रसिद्ध गाने की शूटिंग करते हुए दुबई में सैकड़ों फैन बनाएं।

जुबैर की प्रारम्भिक शिक्षा लखनऊ से हुई और उन्होंनें वीटीयू यूनिवर्सिटी कर्नाटक से इंजीनियरिंग की ओर उसके बाद रियाल स्टेट व एवन मैनेजमेंट का बिजनेस किया। संपन्न परिवार से होनें के कारण कभी किसी दबाव को महसूस नही किया ओर अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहे।

उन्होने जैड फिल्म्स एंड इंटरटेनमेंट के नाम से अपनी कंपनी बनाई। उन्होनें अनेक डायलॉग व इंटरटेनमेन्ट मूवी फेसबुक और सोशल साइटों पर बहुत पसंद की जाती है। उनका गाना जावेद अली सिंगर ने गया है जो 25 दिसंबर को रिलीज हो रहा है। जिसमें जुबैर ओर हिना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

बचपन से ही अपनी मेहनत और लगन के चलते मोहम्मद जुबेर ने एक्टिंग करनी शुरू कर दी पढ़ाई में तेज तर्रार होने के साथ-साथ फिल्मी दुनिया में जाने का शौक और मेहनत मैं उनके परिजनों ने भी उनका साथ दिया और उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया मोहम्मद जुबेर दो भाई और एक बहन है और दोनों भाई इंजीनियर हैं जबकि पिता हाजी अब्दुल रऊफ सेवानिवृत्त इंजीनियर है।

सोशल मीडिया, फेसबुक, सोशल साइटों पर अलग पहचान

मोहम्मद जुबेर के फ्रेंड्स की एक लंबी सूची है सैकड़ों हिंदुस्तानी व सैकड़ों विदेशी फ्रेंस उनके फेसबुक पर जुड़े हुए हैं। लोग उनके गानों और उनकी एक्टिंग को इतना पसंद करते हैं कि विदेश में सैकड़ों फ्रेंड्स ने उनको फेसबुक और सोशल साइट्स पर फॉलो कर रखा है। जुबेर की पत्नी हिना भी फिल्मी दुनिया में अपने पति का साथ दे रही हैं और उनके द्वारा गाए गए दोनों गानों को सफल बनाने में उनका साथ साथ दे रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img