Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

Alert: ऑनलाइन तीर्थ बुकिंग में बढ़ा ठगी का खतरा, गृह मंत्रालय ने जारी की चेतावनी

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। यदि आप भी ऑनलाइन तीर्थयात्रा या यात्रा पैकेज बुक करने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। गृह मंत्रालय के अधीन काम कर रहे भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर ने देशभर में तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को निशाना बनाए जाने वाले ऑनलाइन बुकिंग फ्रॉड को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। मंत्रालय के अनुसार, साइबर ठग फर्जी वेबसाइटें, भ्रामक सोशल मीडिया पेज, फेसबुक पोस्ट और यहां तक कि गूगल जैसे सर्च इंजन पर पेड ऐडवर्टाइजमेंट के जरिए लोगों को लुभाते हैं और फिर उन्हें ठग लेते हैं।

फ्रॉड कैसे हो रहा है?

साइबर अपराधी बेहद प्रोफेशनल लुक वाली नकली वेबसाइटें और सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर तीर्थ यात्रियों व पर्यटकों को लुभावने ऑफर्स दिखाते हैं। इन फर्जी साइट्स पर केदारनाथ और चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग, धार्मिक स्थलों के लिए होटल और गेस्ट हाउस बुकिंग, कैब और टैक्सी सेवा की ऑनलाइन बुकिंग, हॉलीडे पैकेज और धार्मिक टूर की स्कीम्स जैसे आकर्षक ऑफर्स दिए जाते हैं। लोगों से एडवांस पेमेंट लेने के बाद यह फर्जी वेबसाइट्स और व्हाट्सएप नंबर अचानक बंद हो जाते हैं और ठगे गए लोग शिकायत भी नहीं कर पाते।

बुकिंग के दौरान बरतें सावधानी

गृह मंत्रालय ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी सेवा की बुकिंग से पहले निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखें

  • सरकारी और अधिकृत वेबसाइट से ही बुकिंग करें।
  • अनजान लिंक और अनचाहे विज्ञापनों पर क्लिक करने से बचें।
  • सोशल मीडिया या व्हाट्सएप नंबर के जरिये पेमेंट न करें।
  • वेबसाइट की URL जांचें, HTTPS सिक्योरिटी और सही स्पेलिंग को जरूर देखें।
  • संदिग्ध मामलों में तुरंत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत करें।
  • I4C ने यह साफ सुझाव दिया है कि केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग केवल IRCTC के आधिकारिक पोर्टल से ही करें जो कि https://www.heliyatra.irctc.co.in है और सोमनाथ मंदिर के गेस्ट हाउस की बुकिंग की आधिकारिक वेबसाइट https://somnath.org है।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img