जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: रविवार रात भीम आर्मी द्वारा टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित कान्हा प्लाज़ा से फुटबॉल चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आयोजित किया गया था।
पाकिस्तान के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
मार्च के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की गई और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रदर्शनकारियों ने बागपत अड्डे स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर धर्मशाला के पास पाकिस्तान का पुतला भी दहन किया।
विरोध में ये नेता रहे शामिल
इस विरोध प्रदर्शन में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सूद, महानगर अध्यक्ष गौतम भैया, जिला महासचिव शैलेंद्र सिंह, जिला कोर कमेटी सदस्य अचल कुमार, संगठन मंत्री मनमोहन सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

