- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: क्षेत्र के पुराना धामपुर चुंगी में ट्रक से कुचलकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को आनन-फानन में कब्जे में लेकर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
टीचर कॉलोनी निवासी अनिरुद्ध उर्फ सनी उम्र 30 वर्ष पुत्र कर्नल कैलाश सिंह गुरुवार की शाम नगीना चौराहे से अपने घर के लिए बाइक से जा रहा था। जब वह पुराना धामपुर चुंगी पर पहुंचा तो तेज गति से जा रहा ट्रक बाइक सवार पर चढ़ गया। ट्रक से कुचल कर युवक की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने आनन-फानन में मृतक के शव को सीएससी मोर्चरी में रखवाया। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। उधर कोतवाल अरुण कुमार त्यागी का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्यवाही होगी।

