Tuesday, June 23, 2026
- Advertisement -

World Poha Day 2025: हर सुबह एक नया स्वाद! नाश्ते में ट्राय करें पोहा बनाने के ये 8 बेहतरीन तरीके

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारत के सेहतमंद और चटपटे नाश्तों की लिस्ट में ‘पोहा’ एक ऐसा नाम है जो हर उम्र और हर राज्य के लोगों का पसंदीदा है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश से लेकर दक्षिण भारत तक पोहे के अलग-अलग फ्लेवर और स्टाइल देखने को मिलते हैं। लोगों की पोहे के प्रति दीवानगी को देखते हुए हर साल 7 जून को ‘वर्ल्ड पोहा डे’ मनाया जाता है। यह दिन भले ही साल में एक बार आता हो, लेकिन कई घरों में हर सुबह पोहा डे होता है! यह चिवड़े से बनने वाली हल्की-फुल्की डिश सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत से भी भरपूर होती है। अगर आप भी पोहे के विविध और अनोखे स्वादों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो यहां हम आपको बता रहे हैं देश के अलग-अलग हिस्सों के 8 खास पोहा वेरिएशन, जो आपके नाश्ते को बना देंगे और भी मजेदार!

इंदौरी पोहा

मध्य प्रदेश के इंदौर का पोहा काफी मशहूर है। यहां स्ट्रीट फूड से लेकर घर-घर में सुबह की शुरुआत पोहे से होती है। इंदौरी पोहे को बनाने के लिए मोटे चिवड़े को पानी से धो लिया जाता है,हालांकि अधिक समय तक भिगोना नहीं है। भाप में पोहे को पकाकर इसमें नमक-चीनी डालकर भुनी मूंगफली, राई, सौंफ, कड़ी पत्ता के तड़के को ऊपर से मिलाया जाता है। नमक, मिर्च और नमकीन डालकर सर्व किया जाता है।

महाराष्ट्रियन पोहा

महाराष्ट्रियन स्टाइल पोहा कांदा पोहा के नाम से मशहूर है। इसमें पानी में धुले गए नरम पोहे में हल्की सी हल्की और नमक चीनी मिलाकर रख देते हैं। फिर कढ़ाई में तेल गर्म राई, जीरा, चुटकी भर हींग और बारीक कटे प्याज को भूनकर उसमें पोहा, फ्राइड कुरकुरी मूंगफली मिलाकर पांच ढककर पककाएं। ऊपर से नींबू, हरा धनिया और नारियल कद्दूकस करके डालें।

कोलाचे पोहा

कोलाचे पोहा भी महाराष्ट्र के कोकण क्षेत्र में खाया जाता है। इसे कोंकणी शैली से बनाया जाता है। यह खट्टा मीठा होता है, जिसमें नारियल का दूध, इमली का गूदा, गुड़ डाला जाता है। ये हल्का लिक्विड रूप में होता है।

पोहा मेदु वड़ा

यह दक्षिण भारतीय शैली से तैयार होता है। आमतौर पर यह उड़द दाल और चावल के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इसे बनाने के लिए भीगे हुए पोहे में दही डालकर नरम आटा गूंथ लें। आटा नरम हो तो चावल का आटा या सूजी मिला लें। इसमें कटी हुई सब्जियां और मसाले मिलाकर वड़ा का शेप दें। फिर गर्म तेल में सुनहरा होने तक तल लें।

दोई चिरे

दोई चिरे जिसे दही-चिड़ा कहते हैं, बंगाली शैली से तैयार किया जाता है। इसे बनाने के लिए पानी में धोए पोहा में चीनी या शहद मिलाकर दही डालें और केला, मेवे, किशमिश आदि मिला लें।

दडपे पोहा

महाराष्ट्र और गुजरात में दडपे पोहा एक लोकप्रिय नाश्ता है। इस डिश को पतले पोहे से बनाया जाता है, जिसे पानी में भिगोना भी नहीं होता है। प्याज, टमाटर, हरा धनिया और मिर्च को बारीक काटकर पोहे में मिलाएं। अब एक कढ़ाई में गर्म तेल में राई, जीरा, हरी मिर्च, हींग, हल्दी डालकर तड़का तैयार करें जिसे पोहा पर डालें। ऊपर से नींबू का रस, शक्कर और नमक मिलाएं। यह पोहा क्रिस्पी खाया जाता है।

कॉर्न पोहा

कॉर्न पोहा मुख्य रूप से गुजरात में खाया जाता है। इसे गुजराती स्टाइल से तैयार किया जाता है। जिसमें पोहे के साथ कॉर्न का उपयोग किया जाता है। इसे बनाने के लिए मक्के के दानों को उबालें और भीगे पोहे को निचोड़कर रख लें। टमाटर, प्याज, हरी मिर्च को बारीक काटें और अदरक-लहसुन का पेस्ट बनाएं। कढ़ाई में गर्म तेल में राई और कड़ी पत्ते को भूनकर उसमें सब्जियां मिलाएं और नरम होने पर उबले कॉर्न व पोहे को डालकर मिक्स कर लें। नमक डालें और बाद में नींबू के रस व हरा धनिया से गार्निश करें।

तरी पोहा

तरी पोहा को नागपुरी पोहा भी कहा जाता है। यह पोहा और काले चने से बनी मसालेदार करी का मिश्रण होता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मुहिम को सहारनपुर में समर्थन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने...

जुबली पार्क रामलीला के मुख्य निर्देशक बने सुरेश निझावन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: श्री कृष्णा राम नाटक क्लब, जुबली...

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img