Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Amitabh Bachchan: अहमदाबाद विमान हादसे पर बोले अमिताभ बच्चन-“हर पीड़ित को मिलना चाहिए न्याय”

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बीते गुरुवार को अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में 230 यात्रियों और 12 क्रू मेंबर्स में से 241 लोगों की जान चली गई, जबकि केवल एक व्यक्ति चमत्कारिक रूप से जीवित बचा। इस दर्दनाक घटना से पूरा देश स्तब्ध है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने इस हादसे पर गहरा शोक जताते हुए अब अपने व्लॉग के माध्यम से पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। साथ ही उन्होंने इस हादसे की निष्पक्ष जांच और दोषियों को न्याय दिलाने की मांग की है।

अमिताभ बच्चन ने क्या बोला?

बता दें कि, अमिताभ बच्चन ने अपने व्लॉग में हनुमान जी की तस्वीर शेयर करते हुए प्लेन क्रैश में स्वर्गवासी हुए लोगों को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया विमान दुर्घटना से वो दुखी हैं और खोए हुए परिजनों के प्रति उनकी सहानुभूति और संवेदना है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना की पारदर्शी जांच हो, जिससे दुख को सम्मान मिलेगा और व्यथा को एकजुटता में बदलने की जरूरत है।

अभिनेता ने भी इस हादसे में खोया अपना करीबी

अपने व्लॉग में अभिनेता ने आगे कहा कि उन्होंने अपने एक करीबी को खो दिया है, जो उनके दोस्त का बेटा था। एक्टर ने कहा कि उनके और परिवार के लिए बहुत दुखद सुबह रही। एक युवा, ऊर्जावान व्यक्ति अचानक दुनिया से चला गया, जिस पर विश्वास करना बेहद मुश्किल है। साथ ही अभिनेता ने कहा कि वो सिर्फ प्रार्थना कर सकते हैं कि दिवंगत आत्मा के परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति मिले। हालांकि, आपको बता दें कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वो बिजनेसमैन संजय कपूर की बात कर रहे हैं, जिनका बीते दिनों निधन हो गया था।

विमान दुर्घटना

गुरुवार को 242 यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उड़ान भरने के एक मिनट से भी कम समय में ही प्लेन क्रैश हो गया था। इस हादसे में विमान में बैठे 241 के अलावा 24 मेडिकल परिसर में रहे लोगों के मौत की खबर है, जो अत्यंत दुखद है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img