Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

कांग्रेसियों को मिला महापौर का समर्थन

  • इंद्रा द्वार का नाम बदले जाने के मुद्दे पर एक भी कदम पीछे हटने से इनकार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नौचंदी स्थित इंद्रा द्वार का नाम बदले जाने का विरोध कर रहे कांग्रेसियों को रविवार को महापौर का भी समर्थन मिल गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में रविवार को कांग्रेसी बड़ी संख्या में महापौर के पल्लवपुरम स्थित आवास पर जाकर उनसे मिले।

दूसरी ओर कांग्रेसियों ने साफ कर दिया है कि इस मुद्दे पर वह एक भी कदम पीछे नहीं हटेंगे, फिर चाहे जेल जाना पडे या फिर योगी सरकार की पुलिस की लाठियां खानी पडे। देश के लिए जीवन का बलिदान करने वाली दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का भाजपाइयों को अपमान नहीं करने दिया जाएगा।

कांग्रेसियों की एक बैठक संगठन के शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के कैंप कार्यालय पर पीसीसी व प्रवक्ता अखिल कौशिक के संचालन में हुई। इसमें बड़ी संख्या में संगठन के तमाम सीनियर पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस बीच यह भी पता चला है कि बसपा के अलावा अन्य दूसरे गैर भाजपाई दलों व अन्य संगठनों से कांग्रेस जन इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं।

इसको लेकर कांग्रेस की तैयारियां लंबा आंदोलन की नजर आती हैं। कांग्रेस के यूसुफ कुरैशी, किशन कुमार किशनी, चौधरी यशपाल सिंह, नवनीत नागर, खेमचंद पहलवान, जहांगीर मंसूरी, संजय गोयल ग्लैक्सी, रोहताश भैया आदि ने इंद्रा द्वार का नाम बदले जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंने याद दिलाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता को कांग्रेस एक बार चुनाव भी लड़ा चुकी है। पीसीसी अखिल कौशिक ने बताया कि पूर्व में बागपत का चुनाव कांग्रेस ने ही जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता को लड़वाया था। यह बात उन्हें याद रखनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि इंदिरा गांधी का अपमान नहीं सहन किया जाएगा। भाजपाइयों के किसी इस प्रकार के कदम का मजबूती से विरोध करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img