Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में पहला बड़ा धमाका, नॉमिनेशन के साथ सीक्रेट रूम का खेल शुरू

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के शुरू होते ही ड्रामा, तकरार और नए-नए ट्विस्ट का सिलसिला शुरू हो गया है। शो के महज दो दिन के भीतर ही घर का माहौल पूरी तरह बदल चुका है। शो में इस सीजन का पहला एविक्शन हो चुका है, लेकिन यह वैसा नहीं था जैसा दर्शकों ने सोचा था। अचानक आए इस ट्विस्ट ने घर के माहौल को और भी चौंकाने वाला बना दिया। एविक्शन के बाद बिग बॉस ने पहला नॉमिनेशन प्रोसेस भी शुरू कर दिया, जिसमें कई सदस्यों के नाम सामने आए।

घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में ये नाम

पहले ही हफ्ते बिग बॉस ने घरवालों को झटका दिया। इस सीजन में नॉमिनेशन प्रक्रिया कुछ अलग रही। टास्क के दौरान सभी सदस्यों को खुले में ही अपनी तरफ से एक-एक नाम देना था, जो उनके मुताबिक घर में रहने के लायक नहीं है। इसी दौरान सभी बारी-बारी से एक-एक नाम लेने लगे। ऐसे में वोटिंग और आपसी चर्चा के बाद कुल सात नाम सामने आए। घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स की लिस्ट कुछ इस तरह है-

अभिषेक बजाज
गौरव खन्ना
जीशान कादरी
नीलम गिरी
तान्या मित्तल
नतालिया जानोसेक
प्रणीत मोरे

इन सातों में से कोई भी इस हफ्ते के अंत तक घर छोड़ सकता है, जिससे शो अब एक दिलचस्प मोड़ ले चुका है। वहीं इस प्रोसेस के दौरान घरवालों के बीच खूब गहमा-गहमी भी देखने को मिली।

फरहाना भट्ट को भेजा सीधे सीक्रेट रूम

नॉमिनेशन से पहले बिग बॉस ने घरवालों को कुछ ऐसा ही टास्क दिया जिसमें उन्हें बताना था कि कौन शो में नहीं रहना चाहिए। घरवालों के बीच बहस और वोटिंग के बाद सबसे ज्यादा निशाने पर आईं फरहाना भट्ट। बिग बॉस ने घोषणा की कि उन्हें घर से बाहर करना होगा। जैसे ही सबने सोचा कि यह उनके सफर का अंत है, तभी खेल बदल गया। फरहाना को घर से निकालने के बजाय सीधे सीक्रेट रूम भेज दिया गया।

यह ट्विस्ट शो को बनाएगा रोमांचक

फरहाना अब घर में मौजूद हर सदस्य की हरकतों पर नजर रख सकेंगी। उन्हें ये पावर दी गई है कि वो बाकी कंटेस्टेंट्स के बर्ताव और रणनीतियों को चुपचाप देख सकें। ऐसे में आने वाले समय में जब वो वापस लौटेंगी, तो उनके पास कई घरवालों के खिलाफ मजबूत तर्क और प्लानिंग होगी। यह ट्विस्ट शो को और भी रोमांचक बनाने वाला है।

इस साल का सबसे बड़ा बदलाव

इस सीजन का सबसे बड़ा बदलाव यही है कि एविक्शन पूरी तरह ‘डेमोक्रेसी’ पर आधारित रहा। पहले जहां फैसला केवल बिग बॉस या वोटिंग के जरिए होता था, वहीं अब कंटेस्टेंट्स खुद मिलकर किसी को बाहर करने का फैसला ले रहे हैं। हालांकि फिर वो कंटेस्टेंट सीधा अपने घर जा रहा है या फिर बिग बॉस के सीक्रेट रूम, ये ट्विस्ट भी मेकर्स लेकर आए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img