Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

‘मन की बात’ में PM Modi का संदेश: प्राकृतिक आपदा से लेकर ‘प्रतिभा सेतु’ तक, देशवासियों को दिए कई प्रेरणादायक संदेश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस बार के कार्यक्रम में उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं में हुई तबाही, जम्मू-कश्मीर में खेल गतिविधियों की उपलब्धियां, UPSC उम्मीदवारों के लिए ‘प्रतिभा सेतु’ पोर्टल, फुटबॉल में शहडोल की प्रेरक कहानी, स्वदेशी पर बल, और भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रभाव जैसे अनेक मुद्दों पर चर्चा की।

प्राकृतिक आपदाओं पर चिंता, राहत कार्यों की सराहना

पीएम मोदी ने मानसून में आई बाढ़ और भूस्खलन से देश के विभिन्न हिस्सों में हुई तबाही का जिक्र करते हुए कहा कि “हर पीड़ित का दर्द, हम सभी का दर्द है।” उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों की प्रशंसा की।

“जिन परिवारों ने अपने प्रियजन खोए हैं, उनका दुख हमारा भी दुख है। संकट की घड़ी में सभी ने मानवीयता को सर्वोपरि रखा है,” – प्रधानमंत्री मोदी

पुलवामा और श्रीनगर में खेलों की नई उड़ान

प्रधानमंत्री ने पुलवामा में हुए पहले डे-नाइट क्रिकेट मैच और डल झील पर हुए ‘खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल’ की सराहना की।

पुलवामा में रॉयल प्रीमियर लीग में हज़ारों युवा रात में क्रिकेट का आनंद ले रहे हैं।

डल झील पर आयोजित वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल में 800 से अधिक एथलीट्स ने भाग लिया।

मध्य प्रदेश ने सबसे अधिक मेडल जीते, हरियाणा और ओडिशा दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

UPSC के होनहारों के लिए ‘प्रतिभा सेतु’ पोर्टल

पीएम मोदी ने ‘प्रतिभा सेतु’ डिजिटल पोर्टल की जानकारी दी, जो UPSC जैसी कठिन परीक्षाओं में सफल रहे लेकिन अंतिम चयन से चूक गए युवाओं के लिए नौकरी के अवसर प्रदान करता है।

“अब ऐसे होनहार युवाओं को निजी क्षेत्र में अवसर मिल रहे हैं। सैकड़ों को तुरंत नौकरी मिली है।” – पीएम मोदी

शहडोल से जर्मनी तक फुटबॉल की गूंज

प्रधानमंत्री ने शहडोल (मध्य प्रदेश) के एक गांव में फुटबॉल प्रेम के जिक्र की कहानी साझा की, जिसने जर्मनी के फुटबॉल कोच डिएटमर बेइर्सडॉर्फर को प्रभावित किया। कोच ने शहडोल के खिलाड़ियों को जर्मनी में प्रशिक्षण देने की पेशकश की है।

सूरत के जितेंद्र सिंह राठौड़

पीएम मोदी ने सुरक्षा गार्ड जितेंद्र सिंह राठौड़ की कहानी साझा की, जिन्होंने प्रथम विश्व युद्ध से अब तक के शहीदों की जानकारी संकलित की है। वे करीब 2500 शहीदों के माता-पिता के चरणों की मिट्टी को सहेजकर एक देशभक्ति का संग्रहालय बना रहे हैं।

‘सोलर दीदी’ बदल रहीं गांव की तस्वीर

बिहार के मुजफ्फरपुर की देवकी देवी, जिन्हें अब ‘सोलर दीदी’ कहा जाता है, ने सोलर पंप लगाकर गांव में 40 एकड़ से अधिक भूमि की सिंचाई शुरू की। अब वह यूपीआई के ज़रिए भुगतान लेती हैं और क्षेत्र की प्रेरणादायी महिला बन चुकी हैं।

इंजीनियर्स डे और विश्वकर्मा जयंती पर संदेश

15 सितंबर को मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती (इंजीनियर्स डे) पर पीएम ने सभी इंजीनियरों को शुभकामनाएं दीं।

17 सितंबर की विश्वकर्मा जयंती पर उन्होंने शिल्पकारों और कारीगरों की सराहना करते हुए ‘विश्वकर्मा योजना’ का उल्लेख किया।

हैदराबाद मुक्ति दिवस की ऐतिहासिक याद

पीएम मोदी ने हैदराबाद लिबरेशन डे की चर्चा करते हुए बताया कि ‘ऑपरेशन पोलो’ के जरिए कैसे सरदार पटेल ने निजाम की तानाशाही को खत्म कर हैदराबाद को भारत का हिस्सा बनाया।

भारतीय संस्कृति का वैश्विक प्रभाव

इटली के कैम्प-रोतोंदी में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का अनावरण हुआ।

कनाडा के मिसीसागा में 51 फीट ऊंची श्रीराम की मूर्ति का अनावरण।

रूस के व्लादिवोस्तोक में बच्चों की रामायण थीम पर चित्रकला प्रदर्शनी।

त्योहारी सीजन में स्वदेशी अपनाने का आह्वान

पीएम ने ‘वोकल फॉर लोकल’ का दोहराव करते हुए अपील की कहा “उपहार वही जो भारत में बना हो, पहनावा वही जो भारत में बुना हो। गर्व से कहो – ये स्वदेशी है!”

स्वच्छता का संदेश और अगली ‘मन की बात’ का न्योता

कार्यक्रम के अंत में पीएम मोदी ने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा “जहां स्वच्छता है, वहां त्योहारों का आनंद भी दोगुना हो जाता है।”

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

एआई पर बदला सैम ऑल्टमैन का नजरिया, बोले- इंसानों की जगह लेना आसान नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन...
spot_imgspot_img