Wednesday, May 27, 2026
- Advertisement -

कोविड वैक्सीनेशन के लिए एईएफआई टीम का गठन

  • वैक्सीनेशन के दौरान होने वाले साइड इफेक्ट से निपटेगी टीम

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारी हर पहलू को देखते हुए कर रहा है। कोविड-19 के रखरखाव से लेकर उसे लगाने तक के लिए ट्रेनिंग हो चुकी है। वैक्सीन के साइड इफेक्ट से निपटने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है।

कमेटी रखेगी नजर

किसी भी वैक्सीन को लगाने पर अलग-अलग प्रभाव हो सकते हैं। ठीक इसी प्रकार से कोविड-19 की वैक्सीन लगाने पर भी किसी भी व्यक्ति को परेशानी हो सकती है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवर्स इवेंट फालोइंग इम्युनाइजेशन कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में नोडल बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

प्राथमिक उपचार का प्रबंध

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीएस सोढ़ी ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के बाद किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी होती है, जैसे चक्कर आना, घबराहट होना आदि तो इस स्थिति में एईएफआई कमेटी का नोडल अधिकारी वैक्सीनेशन सेंटर पर मौजूद रहेगा।

वह उस स्थिति में तय मानकों के अनुरूप उस व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देगा और इसकी रिपोर्ट आगे भेजेगा। उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-19 टीकाकरण के लिए एईएफआई कमेटी में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं।

कोविड टीकाकरण के बाद कोई विपरीत प्रभाव दिखने पर यह तय मानकों के हिसाब से प्राथमिक उपचार करेंगे। उन्होंने बताया कि यदि कोई आपात स्थिति होती है तो तुरंत ही 102 या 108 एंबुलेंस बुलाकर मरीज को अस्पताल भेजा जाएगा। साथ ही उसके स्वास्थ्य की पूरी मॉनिटरिंग की जाएगी।

वैक्सीनेशन सेंटर पर यह होंगी व्यवस्था

  • जहां दो गज की दूरी का ध्यान रखा जाएगा।

वैक्सीनेशन रूम

  • यहां पर वैक्सीन होगी और वैक्सीन लगाने के लिए प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद रहेंगे। उनके साथ एक सहायक भी उपस्थित रहेगा।

आब्जर्वेशन रूम 

  • आब्जर्वेशन रूम में वैक्सीन लगाने के बाद व्यक्ति को आधे घंटे तक बिठाया जाएगा। यहां पर देखा जाएगा कि वैक्सीन लगाने के बाद कोई परेशानी तो नहीं हो रही है।

वेटिंग रूम

  • यहां पर हाथों को सैनिटाइज करने की व्यवस्था होगी। इंतजार करने के लिए सिटिंग एरिया होगा।

यह हो सकते हैं वैक्सीन के माइनर साइड इफेक्ट

  • वैक्सीन लगने के बाद व्यक्ति में कुछ माइनर साइड इफेक्ट हो सकते हैं। जैसे दर्द होना, जहां टीका लगाया गया हो वहां पर हल्की सूजन आ जाना, बुखार आना आदि।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आग उगलता मौसम, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img