- अब मिल प्रांगण में ही किसानों को मिलेगा चाय नाश्ता और खाना
जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: उत्तम शुगर मिल ने कैंटीन का उद्घाटन कर किसानों को सुलभ और स्वच्छ चाय, नाश्ते और खाने का प्रबंध मिल प्रांगण में ही होने से किसानों में खुशी की लहर है।
उत्तम शुगर मिल वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरपत सिंह ने फीता काटकर सोमवार को मिल प्रांगण में किसानों के लिए स्वच्छ और सुलभ चाय, नाश्ते और खाने हेतु कैंटीन का उद्घाटन किया।
नरपत सिंह ने बताया दिन और रात मिल गेट पर किसानों को काफी समय से भूखे, प्यासे गन्ना तोलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। बाहर चाय, नाश्ते और खाने का उचित प्रबंध न होते देख मिल प्रबंधन ने यह कदम उठाया है। जिसमें किसानों को चाय, नाश्ता और खाना मिलेगा।
इस मौके पर यहां कृषक ब्रज कुमार, जितेंद्र कुमार, कुलबीर सिंह, रामकुमार सिंह, महेंद्र सिंह, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार सहित मिल अधिकारी विश्वराज सिंह, सत्येंद्र शर्मा, अरविंद सिंह, अनिल शर्मा, अतुल सिंह, अखिलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। किसानों में कैंटीन खुलने पर खुशी की लहर देखने को मिली।

