Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

Meerut News: छोटे बच्चों की छुट्टी कर दी…डीएम अंकल हमारी भी छुट्टी कर दो!

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भारी बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के चलते डीएम डॉ. वीके सिंह ने आठवीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल आज बंद रखने का आदेश दिया है, लेकिन अभिभावकों का सवाल है कि जब मौसम खराब है और वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है तो सिर्फ छोटे बच्चों को ही राहत क्यों? बड़े बच्चों को बारिश और बीमारियों से कौन बचाएगा? बुधवार दोपहर करीब 1:15 बजे झमाझम बारिश हुई। ठीक उसी समय कई स्कूलों की छुट्टी हुई तो बच्चे भीगते हुए घर लौटे। बच्चों की मासूम जुबान से निकला कि डीएम अंकल, हमारी छुट्टी कब होगी?। इस बीच कई अभिभावकों ने खराब मौसम और वायरल बुखार के डर से बच्चों को स्कूल भेजना ही मुनासिब नहीं समझा। डॉ. हरकौर सिंह, सविता चौधरी, रीना, नरेश कुमार और जितेंद्र कुमार समेत कई अभिभावकों ने कहा कि जब आठवीं तक की छुट्टी की जा सकती है तो नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं भी बंद होनी चाहिए। बीमारियां उम्र देखकर नहीं आतीं।

स्कूली बच्चे बारिश से बचें: एसीएमओ एसीएमओ

एसीएमओ प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि बरसात का मौसम बच्चों और बड़ों दोनों के लिए सेहत पर भारी पड़ रहा है। बारिश के चलते घास गलने से उसमें वायरस पनपते हैं, जो खांसी-जुकाम और बुखार जैसी बीमारियां फैलाते हैं। लगातार हो रही बारिश से वायरल फीवर तेजी से फैल रहा है। तीन दिन से हो रही तेज बारिश ने पेड़ों की जड़ों को भी कमजोर कर दिया है। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों को खास खतरा है, क्योंकि बस और वाहनों से यात्रा करने के दौरान सड़क किनारे खड़े कमजोर पेड़ गिरने की आशंका बनी रहती है। मौसम विभाग ने भी चेतावनी दी है कि बरसात जारी रहने तक वायरल फीवर और हादसों का खतरा टला नहीं है।

अभिभावकों की मांग

४ बारिश और वायरल बुखार छोटे-बड़े बच्चों में फर्क नहीं करते।
४ छुट्टी सिर्फ आठवीं तक क्यों, सभी कक्षाओं की हो।
४ प्रशासन आधे-अधूरे आदेश वापस ले, सभी बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान दे।

बाढ़ के कारण शालीमार एक्सप्रेस रद

मेरठ (जनवाणी): जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ के हालात के कारण रेल यातायात प्रभावित चल रहा है। बुधवार को भी दिल्ली से जम्मू और जम्मू से वापस दिल्ली आने वाली शालीमार एक्सप्रेस और अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी समेत कई अन्य ट्रेनें रद्द रहीं। इसके चलते रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली से जम्मू रेल मार्ग पर पड़ने वाले नदियों के पुलों पर पटरियों को नुकसान पहुंचा है। इस कारण रेलवे को ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं। दिल्ली से जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14661) को दिल्ली में ही रद्द कर दिया गया। वहीं, जम्मू से दिल्ली आने वाली शालीमार एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14662) भी नहीं आ सकी। जम्मू से दिल्ली आने वाली जम्मू मेल (ट्रेन संख्या 20434), टाटानगर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18102), पूजा सुपरफास्ट (ट्रेन संख्या 12414), गरीब रथ स्पेशल ( ट्रेन संख्या 03310), स्वराज एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12472) नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12426), झेलम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11078), दिल्ली सराय रौहिल्ला दुरंतों एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12266), इंदौर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22942) रद्द रहीं। उधर, दिल्ली से जम्मू की ओर जाने वाली जम्मूतवी राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12425), दिल्ली सराय रोहिल्ला से बुधवार को चलने वाली ट्रेन शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22401) भी रद्द रही।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...

Bengal News: ममता बनर्जी पर भाजपा का कानूनी वार, कोलकाता में दर्ज कराई शिकायत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भाजपा नेता नाजिया इलाही खाने...

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का भाजपा पर कटाक्ष, ‘काला चश्मा लगाकर जनता को गुमराह करने वाले’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
spot_imgspot_img