Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

Shubhaman Gill Birthday: शुभमन गिल के 26वें जन्मदिन पर फैंस का प्यार, रिकॉर्ड्स की लंबी फेहरिस्त ने बनाया ‘क्रिकेट का प्रिंस’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल आज 26 साल के हो गए। सोशल मीडिया पर फैंस और क्रिकेट दिग्गजों ने उन्हें “द प्रिंस” कहकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बेहद कम समय में गिल ने अपनी बल्लेबाजी से न केवल भारतीय टीम में जगह पक्की की, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। स्टाइल, तकनीक और संयम का अनूठा मेल गिल को मौजूदा दौर के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल करता है।

टेस्ट कप्तान के तौर पर नया इतिहास

हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शुभमन गिल ने बतौर कप्तान जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 754 रन बनाए। यह किसी टेस्ट सीरीज में कप्तान के तौर पर दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारतीय बल्लेबाजों में यह रिकॉर्ड गिल के नाम है। वह डॉन ब्रैडमैन के 810 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के करीब थे।

टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन

डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) – 810 रन
शुभमन गिल (भारत) – 754 रन
ग्राहम गूच (इंग्लैंड) – 752 रन
सुनील गावस्कर (भारत) – 732 रन
डेविड गॉवर (इंग्लैंड) – 732 रन

गिल के नाम एक टेस्ट मैच में दोहरा शतक और शतक लगाने, साथ ही एक ही मैच में शतक और डक (शून्य) का अनोखा रिकॉर्ड भी है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में चार शतक जड़कर उन्होंने सुनील गावस्कर की बराबरी की, जो किसी एक सीरीज में भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड है।

वनडे क्रिकेट में भी दमदार प्रदर्शन

गिल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 2000 रन (सिर्फ 38 पारियों में) बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनका करियर बल्लेबाजी औसत 59.04 है, जो रेयान टेन डोशाटे (67.00) के बाद दूसरा सबसे ऊंचा औसत है।

वनडे में सबसे तेज़ 2000 रन (पारी के आधार पर)

शुभमन गिल (भारत) – 38 पारियां
हाशिम अमला (द. अफ्रीका) – 40 पारियां
जहीर अब्बास (पाकिस्तान) – 45 पारियां
केविन पीटरसन (इंग्लैंड) – 45 पारियां
बाबर आजम (पाकिस्तान) – 45 पारियां

2023 में गिल ने 1584 रन बनाकर एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सातवें स्थान पर जगह बनाई।

गिल का अंतरराष्ट्रीय करियर अब तक

टेस्ट: 37 मैच – 2647 रन – 41.35 औसत – 9 शतक, 7 अर्धशतक

वनडे: 55 मैच – 2775 रन – 59.04 औसत – 8 शतक, 15 अर्धशतक

T20I: 21 मैच – 578 रन – 30.42 औसत – 139.27 स्ट्राइक रेट – 1 शतक, 3 अर्धशतक

गिल की खासियत

शुभमन गिल को क्लासिकल शॉट्स, मजबूत तकनीक, और दबाव में खेलने की क्षमता के लिए जाना जाता है। वह बड़े मौकों के खिलाड़ी हैं और भविष्य के भारतीय बल्लेबाजी के मुख्य स्तंभ के रूप में देखे जा रहे हैं। आईपीएल से लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक, गिल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

अगला लक्ष्य: एशिया कप T20

अब गिल एशिया कप टी20 में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। फैंस को उनसे एक और दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। 26 की उम्र में शुभमन गिल ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वे उन्हें भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लीजेंड्स में शामिल करती हैं। उनके रिकॉर्ड्स इस बात का संकेत हैं कि “प्रिंस” भविष्य में “किंग” बनने की पूरी काबिलियत रखते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img