Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Income Tax Return Filing Update: आयकर रिटर्न भरने वालों के लिए राहत, अब 16 सितंबर तक बढ़ी डेडलाइन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अगर आपने अब तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं किया है, तो यह खबर आपके लिए किसी राहत से कम नहीं है। आयकर विभाग (Income Tax Department) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ITR फाइल करने की अंतिम तिथि एक दिन बढ़ा दी है। अब टैक्सपेयर्स 16 सितंबर 2025 तक अपना ITR फाइल कर सकते हैं। इससे पहले 15 सितंबर अंतिम तारीख थी।

CBDT ने जारी किया सर्कुलर

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने देर रात एक सर्कुलर जारी कर इस निर्णय की जानकारी दी। विभाग ने यह कदम तकनीकी कारणों और सर्वर लोड को देखते हुए उठाया है, जिससे टैक्सपेयर्स को रिटर्न फाइल करने में आसानी हो सके।

किसे मिलेगा फायदा?

इस निर्णय से उन लाखों टैक्सपेयर्स को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश 15 सितंबर तक ITR फाइल नहीं कर पाए थे।

व्यक्तिगत करदाता

व्यवसायी

फर्म और कंपनियां (जिनके खातों का ऑडिट जरूरी नहीं है)

इन सभी को अब एक अतिरिक्त दिन मिल गया है।

ITR फाइल करने का महत्व?

समय पर ITR भरने से जुर्माने से बचाव,रिफंड जल्दी प्राप्त,लोन वीजा प्रोसेस में सहूलियत,वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।

देरी से भरने पर क्या होता?

अगर आप तय तारीख (अब 16 सितंबर) के बाद ITR फाइल करते हैं, तो ₹5,000 तक का लेट फाइन, ब्याज के साथ टैक्स देनदारी, रिफंड में देरी हो सकती थी। इसलिए यह एक दिन की राहत कई टैक्सपेयर्स के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है।

यह बातें याद रखें

ITR फाइल करने में देरी न करें। विभाग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि आगे डेडलाइन नहीं बढ़ाई जाएगी।

स्टेप-बाय-स्टेप ITR फाइल कैसे करें?

इनकम टैक्स पोर्टल पर जाएं – https://www.incometax.gov.in

PAN और पासवर्ड से लॉगिन करें

e-File सेक्शन में जाएं और “Income Tax Return” चुनें

सही असेसमेंट ईयर (2025-26) और फॉर्म चुनें

जरूरी डिटेल भरें, दस्तावेज अपलोड करें

वेरीफाई करें और सबमिट करें

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...
spot_imgspot_img