Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

PM Narendra Modi: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक, सितारों ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया से बधाइयों का सिलसिला लगातार मिल रहा है। राजनीति की दुनिया से लेकर मनोरंजन उद्योग तक, सभी ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी हैं। अनुपम खेर, कंगना रनौत जैसे सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

अजय ने मोदी जी के नेतृत्व की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर अभिनेता अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा किया। इस वीडियो में अजय ने मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उनके नेतृत्व की सराहना की।

प्रभास ने पीएम मोेदी के स्वस्थ जीवन की कामना

सुपरस्टार प्रभास ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में प्रधानमंत्री के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है।

मैं आपको बहुत दिनों से जानता हूं

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वो पीएम मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री के समय से जानते है। पुराने दिनों को याद करते हुए अभिनेता ने पीएम को जन्मदिन की बधाई दी और लंबी उम्र की कामना की।

कंगना रनौत ने खास अंदाज में दी बधाई

अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। कंगना ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और उनके प्रति सम्मान जताया।

प्रधानमंत्री जी हमें आप पर गर्व है

ड्रीम गर्ल से मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर खुद का रिकॉर्ड किया हुआ एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने पूरे परिवार की तरफ से शुभकामनाएं दीं और अच्छी स्वास्थ्य की कामना की।

आर. माधवन ने दीं शुभकामनाएं

अभिनेता आर. माधवन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। माधवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए पुराने दिनों को याद किया, जब उनकी मुलाकात मोदी जी से हुई थी।

आलिया भट्ट ने भी दीं शुभकामनाएं

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी शुभकामनाएं दीं। आलिया ने सोशल मीडिया पर अपना संदेश साझा करते हुए लिखा कि मोदी जी ने देश को एक नई दिशा दी है और वह कामना करती हैं कि उनका नेतृत्व भारत को और भी अधिक प्रगति की ओर ले जाए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img