Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

Sports: सूर्यकुमार का बड़ा दिल, पूरी मैच फीस सेना और पीड़ित परिवारों को करेंगे दान, बोले-“ये मेरी असली ट्रॉफी है”

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब तो जीत लिया, लेकिन इस जीत से भी बड़ा दिल दिखाया टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने। मैच के बाद उन्होंने अपनी पूरी मैच फीस भारतीय सेना और पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों को दान करने की घोषणा कर दी। उनकी इस घोषणा ने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया।

सूर्या का भावुक पोस्ट

मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने एक्स पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा “मैंने इस टूर्नामेंट से अपनी मैच फीस को हमारे सशस्त्र बलों को समर्थन देने और पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित हुए परिवारों की मदद के लिए दान करने का फैसला किया है। आप हमेशा मेरे विचारों में रहते हैं। जय हिंद।” जिसके बाद पोस्ट वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर फैन्स ने “रियल हीरो” कहकर उनकी सराहना की।

जानें कितनी है सूर्या की मैच फीस?

सूत्रों के अनुसार, सूर्यकुमार यादव की कुल मैच फीस करीब ₹18 लाख रही, जिसे वे दोनों ज़रूरतमंद समूहों में बांटेंगे। फैन्स ने उनके इस निर्णय को “विनम्रता और सेवा भावना का प्रतीक” बताया है।

ट्रॉफी विवाद पर भी बोले सूर्या

हालांकि जीत के बाद एक असामान्य स्थिति सामने आई। भारत ने पुरस्कार समारोह में ट्रॉफी नहीं उठाई। इसे लेकर विवाद हुआ और कई सवाल उठे।

इस पर सूर्यकुमार ने दो टूक कहा “मैंने कभी ऐसा नहीं देखा कि चैंपियन टीम को ट्रॉफी न सौंपी जाए। लेकिन मेरे लिए असली ट्रॉफी मेरे साथी खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ हैं। वही मेरे विजेता हैं। ट्रॉफी की तस्वीर नहीं, मेहनत की यादें हमेशा रहेंगी।”

BCCI ने दी 21 करोड़ की ईनामी राशि

वहीं, बीसीसीआई ने इस ऐतिहासिक जीत पर टीम और सपोर्ट स्टाफ को ₹21 करोड़ की इनामी राशि देने की घोषणा की है। खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की हर तरफ सराहना हो रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 550 अंक उछला, निफ्टी 24,600 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिमी एशिया में चल रहे...
spot_imgspot_img