Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

किठौर पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, तीन दबोचे, दो फरार

  • सोमवार तड़के हुई मुठभेड़, गोमांस कटान में प्रयुक्त उपकरण तमंचे और कारतूस बरामद

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कायस्थ बड्ढा के एक मकान में दबिश देकर गोकशी कर रहे महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन गोकश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। फरार आरोपियों में से एक को पुलिस ने खंदरावली के जंगल में कांबिंग करते हुए मुठभेड़ के दौरान घायल कर दबोच लिया। पुलिस घायल को तुरंत अस्पताल ले गई। कार्रवाई में पुलिस गोमांस, कटान में प्रयुक्त उपकरण और तमंचे व कारतूस बरामदगी का दावा कर रही है।

सोमवार तड़के इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा को सूचना मिली कि कायस्थ बड्ढा में पप्पल पुत्र इब्राहिम के मकान में कुछ लोग गोवंश काट रहे हैं। जिस पर इंस्पेक्टर ने दल-बल के साथ पप्पल के मकान में दबिश देकर इमरान पुत्र इब्राहिम व तराना पत्नी मुंशी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मौके से 25 किलो गोमांस व कटान में प्रयुक्त औजार बरामद किए। बकौल इंस्पेक्टर तलाशी के दौरान इमरान पर एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर भी मिला। पकड़े गए आरोपियों को थाने भिजवाकर इंस्पेक्टर ने टीम के साथ फरार गोकशों की तलाश में खंदरावली के जंगल में काबिंग की जहां खेतों में छुपे पप्पल ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में पप्पल दोनों टांगों में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस घायल आरोपी को तुरंत दबोचकर अस्पताल ले गई। पप्पल से भी पुलिस एक तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद होना बता रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पप्पल शातिर गोकश है। उसके विरुद्ध मुंडाली, किठौर में गोकशी व जानलेवा हमले के तीन मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img