Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

Zubeen Garg: जुबीन गर्ग केस में नया मोड़, पुलिस ने किए दो और गिरफ्तार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। हाल ही में असमिया संगीत जगत को एक बड़ा झटका लगा है, जब प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग का निधन हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गायिका अमृतप्रभा महंत और संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी को इस मामले में आरोपी मानते हुए गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गोस्वामी और महंत को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि गोस्वामी और महंत को कई दिनों की पूछताछ के बाद शाम को गिरफ्तार किया गया। उन पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। असम पुलिस की सीआईडी के विशेष डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि अदालत द्वारा 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजे जाने के बाद दोनों से पूछताछ जारी है।

आगे की पूछताछ के लिए जरूरी थी गिरफ्तारी

एक अधिकारी ने कहा, ‘हमें उनके खिलाफ कुछ सबूत मिले हैं। इसलिए आगे की पूछताछ के लिए उनकी गिरफ्तारी जरूरी थी।’ पुलिस ने बताया कि इसके साथ ही मामले में गर्ग के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा और महोत्सव के आयोजक श्यामकानु महंत सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बुधवार को हुईं थी दो गिरफ्तारियां

उन्होंने बताया कि श्यामकानु महंत और सिद्धार्थ शर्मा को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उन पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश सहित कई मामले दर्ज किए गए हैं।

60 से ज्यादा एफआईआर दर्ज

सीआईडी गर्ग की मौत के मामले की जांच कर रही है। राज्य भर में 60 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं। श्यामकानु महंत नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के मुख्य आयोजक हैं, जहां गायक प्रस्तुति देने गए थे। महंत और उनके प्रबंधक शर्मा सहित लगभग 10 अन्य लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई हैं।

कब हुआ था निधन

गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। वह श्यामकानु महंत और उनकी कंपनी द्वारा आयोजित प्रोग्राम में गए थे। असम पुलिस ने मामले की जांच के लिए नौ सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img