Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

Punjab News: पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का निधन, मोहाली के अस्पताल में ली आखिरी सांस

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित गायक और अभिनेता राजवीर जवंदा का आज सुबह इलाज के दौरान मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। 27 सितंबर को पंचकूला के पिंजौर में हुए सड़क हादसे के बाद से ही वह एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। हादसे में उन्हें सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं।

सांडों की लड़ाई बनी हादसे की वजह

जानकारी के मुताबिक, राजवीर जवंदा अपनी बीएमडब्ल्यू बाइक से बद्दी से पिंजौर की ओर जा रहे थे। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर सेक्टर-30 टी-पॉइंट के पास अचानक सड़क पर दो सांडों की लड़ाई के चलते उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे हाईवे पर गिर पड़े। हादसा इतना गंभीर था कि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वे जीवन की जंग हार गए।

गांव में मातम, दुआओं का दौर हुआ खत्म

राजवीर जवंदा के लुधियाना जिले के पैतृक गांव पौना में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे के बाद से ही गांव के लोग गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ और अरदास कर रहे थे। उनके परिवार के लिए यह एक गहरा आघात है। राजवीर की मां परमजीत कौर गांव की सरपंच रह चुकी हैं और पिता कर्म सिंह पंजाब पुलिस में एएसआई थे।

पुलिस की नौकरी छोड़ी, चुना संगीत का रास्ता

राजवीर जवंदा ने 2011 में पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के रूप में सेवा शुरू की थी। वे जगरांव में पोस्टेड थे। लेकिन 2019 में उन्होंने अपने संगीत करियर को प्राथमिकता देते हुए नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह गायकी में सक्रिय हो गए।

2014 में गाया पहला गाना, 2016 में मिली पहचान

राजवीर ने 2014 में “मुंडा लाइक मी” एल्बम से अपने संगीत करियर की शुरुआत की। लेकिन उन्हें असली पहचान 2016 में “कली जवंदे दी” गाने से मिली। इसके बाद उन्होंने मुकाबला, कंगणी, पटियाला शाही पग, लैंडलॉर्ड, सरनेम, केसरी झंडे जैसे कई हिट गाने दिए।

एक्टिंग में भी आजमाया था हाथ

2018 में राजवीर ने फिल्म “सूबेदार जोगिंदर सिंह” से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने काका जी, जिंद जान, मिंदो तहसीलदारनी, सिकंदर 2 जैसी फिल्मों में अभिनय किया और पंजाबी सिनेमा में भी अपनी जगह बनाई।

बाइक राइडिंग का था शौक, वही बन गया मौत की वजह

राजवीर जवंदा को बाइक राइडिंग का गहरा शौक था। हाल ही में उन्होंने करीब 27 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू बाइक खरीदी थी। इसी बाइक से वे शिमला की ओर जाते वक्त दुर्घटना का शिकार हो गए।

राजवीर जवंदा का परिवार

राजवीर जवंदा के दादा और पिता का पहले ही निधन हो चुका था। वे अपनी पत्नी अशविंदर कौर, बेटी हेमंत कौर और बेटे दिलावर सिंह के साथ रहते थे। गांव में बच्चों को मिठाइयां बांटना और स्थानीय लोगों से मिलना उनका पसंदीदा काम था।

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका

राजवीर जवंदा का अचानक यूं चले जाना पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी आवाज़ और अदाकारी ने लाखों दिलों को छुआ, और उनका जाना एक खालीपन छोड़ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img