Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

Satish Shah: सतीश शाह के निधन से मनोरंजन जगत में छाया मातम, रूपाली गांगुली और जैकी श्रॉफ समेत कई कलाकारों ने दी अंतिम श्रद्धांजलि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड और टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह के निधन के बाद पूरे फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है। मुंबई में स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए कई सितारे पहुंचे, जिनमें टीवी की मशहूर अभिनेत्री रुपाली गांगुली और अभिनेता जैकी श्रॉफ भी शामिल रहे।

रुपाली गांगुली की आंखें नम हुईं

टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई में सतीश शाह के साथ काम कर चुकीं रुपाली गांगुली अपने प्रिय सह-कलाकार को खोने के बाद गहरी भावनाओं में डूबी नजर आईं। जब वह सतीश शाह के घर पहुंचीं तो अपने आंसू नहीं रोक पाईं। कैमरों के सामने भी रुपाली भावुक होकर रो पड़ीं। बताया जा रहा है कि रुपाली सतीश शाह को न सिर्फ एक को-एक्टर बल्कि पिता समान मानती थीं।

जैकी श्रॉफ ने भी किए अंतिम दर्शन

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ भी सतीश शाह को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। जैकी श्रॉफ ने हाथ जोड़कर दिवंगत अभिनेता को नमन किया। उन्होंने परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं और चुपचाप वहां से चले गए।

इंडस्ट्री में गहरा शोक

सतीश शाह के निधन की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सितारों ने शोक व्यक्त करना शुरू कर दिया। वहीं अनुपम खेर, परेश रावल, बोमन ईरानी, जूही चावला समेत कई कलाकारों ने श्रद्धांजलि दी। सभी ने उन्हें एक खुशमिजाज, मददगार और हमेशा मुस्कुराने वाले इंसान के रूप में याद किया।

कई फिल्मों में निभाईं यादगार भूमिकाएं

सतीश शाह भारतीय सिनेमा के उन कलाकारों में से थे, जिन्होंने हर भूमिका में अपनी छाप छोड़ी। टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई में “इंद्रवदन साराभाई” के रूप में उनकी कॉमिक टाइमिंग आज भी लोगों के दिलों में बसी है। उन्होंने जाने भी दो यारों, मैं हूं ना, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, हम आपके हैं कौन जैसी कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं।

परिवार और प्रशंसकों में शोक

उनके निधन से न सिर्फ मनोरंजन जगत बल्कि उनके लाखों प्रशंसक भी गहरे दुख में हैं। परिवार के मुताबिक, सतीश शाह का अंतिम संस्कार मुंबई में ही संपन्न हुआ। उनके परिवार ने अपील की है कि लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img