नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। हर महीने की तरह इस बार 1 नवंबर 2025 से भी देशभर में कई अहम नियम बदल गए हैं। इन बदलावों का असर आम आदमी की जेब और रोजमर्रा के कामों पर पड़ेगा — चाहे बात आधार कार्ड, पैन लिंकिंग, बैंकिंग नियमों या जीएसटी की हो। आइए जानते हैं विस्तार से क्या बदला है और इसका आप पर क्या असर होगा।….
आधार कार्ड से जुड़ा बड़ा बदलाव
अब आधार कार्डधारक घर बैठे ऑनलाइन अपना नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर खुद अपडेट कर सकेंगे।
अब इसके लिए आधार केंद्र पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं होगी।
सिर्फ बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आइरिस) के लिए ही केंद्र जाना होगा।
अब पैन कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट, स्कूल रिकॉर्ड, मनरेगा आदि डेटाबेस से ऑटो वेरिफिकेशन होगा।
कोई दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं।
नई फीस व्यवस्था?
बच्चों के आधार का बायोमेट्रिक अपडेट: अब 1 साल तक फ्री
नाम, पता, मोबाइल अपडेट: ₹75
बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आइरिस, फोटो): ₹125
ऑनलाइन डॉक्युमेंट अपडेट: 14 जून 2026 तक फ्री, इसके बाद ₹75
रीप्रिंट करवाने की फीस: ₹40
आधार–पैन लिंक की आखिरी तारीख
अगर अब तक आपने अपना आधार कार्ड अपने पैन कार्ड से लिंक नहीं कराया है, तो अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। 1 जनवरी 2026 से जिनका लिंक नहीं होगा, उनका पैन निष्क्रिय (Inactive) हो सकता है। इससे आपके म्यूचुअल फंड, डीमैट खाते, टैक्स सेविंग स्कीम्स में लेनदेन रुक सकता है।
GST के नए स्लैब लागू
आज से नया GST ढांचा लागू हो गया है।
सरकार ने पुराने 12% और 28% वाले स्लैब खत्म कर दिए हैं।
अब GST के स्लैब ऐसे होंगे 5%, 18%
नया स्लैब 40% — यह लग्जरी और सिन गुड्स (Luxury & Sin Goods) पर लागू होगा।
पेंशनधारकों के लिए अहम नियम
रिटायर कर्मचारियों को इस महीने यानी नवंबर 2025 के आखिर तक अपना जीवित होने का प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा कराना होगा। इसे आप जीवन प्रमाण पोर्टल, या बैंक शाखा के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
बैंक खाते में 4 नॉमिनी जोड़ने का नया नियम
अब बैंक खाताधारक अपने खाते में एक साथ 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे।
इससे क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और आसान होगी।
नया नियम आज से, 1 नवंबर 2025 से लागू हो गया है।


