Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Putin India Visit: हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी-पुतिन की द्विपक्षीय मुलाकात, बोले- ‘आपका ये दौरा बेहद ऐतिहासिक’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत दौरे पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का शुक्रवार (5 दिसंबर) सुबह दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुतिन सुबह करीब 11:30 बजे राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट पहुंचे, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका आधिकारिक अभिनंदन किया।

पीएम मोदी-पुतिन की द्विपक्षीय बैठक

राजघाट के बाद पुतिन नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय मुलाकात हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वे आशा करते हैं कि रूस और यूक्रेन युद्ध जल्द ही शांति की राह पर आएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत तटस्थ नहीं है, बल्कि दृढ़ता से शांति के पक्ष में है।

पीएम मोदी बोले- आपका दौरा ऐतिहासिक

प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से कहा, “आपका यह दौरा बेहद ऐतिहासिक है। साल 2001 में आपके कार्यालय संभालने और पहली बार भारत आने के 25 साल पूरे हो गए हैं। आपके पहले दौरे में ही रणनीतिक साझेदारी की मजबूत नींव रखी गई थी। मैं निजी तौर पर भी बहुत खुश हूं कि हमारे निजी संबंधों ने भी 25 साल पूरे कर लिए हैं। 2001 में आपने जो भूमिका निभाई, वह इस बात का शानदार उदाहरण है कि एक दूरदर्शी नेता कैसा होता है।”

रूस-यूक्रेन युद्ध पर मोदी का बयान

पीएम मोदी ने पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष अब समाप्त होना चाहिए और यह बातचीत व कूटनीतिक प्रयासों से होना चाहिए। “हम शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करते हैं,” उन्होंने कहा। इस पर राष्ट्रपति पुतिन ने जवाब दिया कि रूस भी संघर्ष के शांतिपूर्ण अंत के लिए काम कर रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img