Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

UP: कोहरे और धुंध से घिरा प्रदेश, कल से चलेगी पछुआ हवा, कई जिलों में स्कूल बंद

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: उत्तर प्रदेश में सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिली, लेकिन कोहरे का प्रभाव बरकरार रहा। घने कोहरे के कारण आगरा, अयोध्या, प्रयागराज और कानपुर में सुबह के समय दृश्यता लगभग शून्य हो गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि मंगलवार को पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़त देखने को मिल सकती है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो जाएगा, हवा का रुख बदल जाएगा, और पहाड़ों पर बर्फबारी के प्रभाव से 25 दिसंबर से प्रदेश में गलन भरी उत्तरी-पछुआ हवाएं चलने की संभावना है।

सोमवार को लखनऊ, बहराइच, इटावा, मुरादाबाद और फरुखाबाद में सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता 20 मीटर, बरेली और शाहजहांपुर में 25 मीटर, और मेरठ में 30 मीटर दर्ज की गई। वहीं, बाराबंकी में 4.5 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडी रात रही। दूसरी ओर, 15.8 डिग्री तापमान के साथ वाराणसी में सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रयागराज, कानपुर नगर, तराई इलाकों सहित 18 जिलों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही वाराणसी, सुलतानपुर और अन्य 10 जिलों में पारे में भारी गिरावट के साथ शीत दिवस की चेतावनी भी दी गई है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, बरेली, पीलीभीत एवं आसपास के इलाकों में।

इन जिलों में दिन के पारे में बड़ी गिरावट

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर व आसपास के इलाकों में।

कई जिलों में अवकाश आज

सर्दी के चलते यूपी के कई जिलों में कक्षा आठ तक के स्कूल बंद रहेंगे। शाहजहांपुर, अंबेडकरनगर, रायबरेली, सुल्तानपुर में अवकाश रहेगा। कानपुर, उन्नाव सहित कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव रहेगा।

लखनऊ में होगी बुधवार रात से गलन की वापसी

राजधानी में सोमवार सुबह कोहरे की वजह से लखनऊ में दृश्यता 20 मीटर तक सिमट गई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप खिलने से पारे में हल्की बढ़त दर्ज हुई। माैसम विभाग का कहना है कि बुधवार रात तक हवा बदलेगी और तेज गलन की वापसी होगी।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि लखनऊ सहित पूर्वी यूपी में मंगलवार को तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़त देखने को मिल सकती है। इसके बाद विक्षोभ का असर खत्म होगा और हवा का रुख बदलेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से 25 दिसंबर से लखनऊ में गलन भरी उत्तर-पछुआ हवाएं चलेंगी।

इससे ठंड में अचानक इजाफा होगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री की बढ़त के साथ 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img