Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

Meerut News: शीतलहर और प्रदूषण का दोहरा वार, ठंड का प्रकोप बरकरार, फिलहाल राहत के आसार नही

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कड़ाके की ठंड के साथ-साथ बढ़ता वायु प्रदूषण लोगों की परेशानी और बढ़ा रहा है। सुबह और देर शाम चल रही सर्द हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

बीते कई दिनों से न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। घना कोहरा, शीतलहर और प्रदूषण की परत ने दृश्यता को काफी कम कर दिया है। ठंडी हवाओं के चलते लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं, वहीं सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई है। सुबह के समय बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ठंड के साथ बढ़े प्रदूषण ने हालात और गंभीर बना दिए हैं। हवा में धुंध और धुएं की मिलावट के कारण सांस के मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार और सांस संबंधी शिकायतों के मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक शीतलहर का असर बना रह सकता है। रात और सुबह के समय ठंड और ज्यादा तेज महसूस की जाएगी। फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल सके। प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। जरूरत न होने पर देर रात और सुबह के समय बाहर निकलने से बचने, गर्म कपड़े पहनने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img