Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बिक्री पर कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जनपद में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री और उपयोग पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 गट्टू प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और प्रतिबंधित सामग्री की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कुतुबशेर प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नाला पटरी के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरीश पुत्र साहिद निवासी गली नंबर 02, मेहंदी सराय थाना मंडी, शाद पुत्र अख्तर निवासी एकता कॉलोनी थाना कुतुबशेर और साकिब उर्फ मुन्ना पुत्र नाजिम निवासी पीर वाली गली नंबर 15 थाना मंडी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से कुल 60 गट्टू प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद हुआ।

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कुतुबशेर में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भारतीय न्याय संहिता तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...
spot_imgspot_img