Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

विद्युत् कटौती को लेकर कस्बा खिवाई के लोगों बिजलीघर पर प्रदर्शन किया 

  • बिलों में बढ़ोतरी और विद्युत आपूर्ति में कटौती को लेकर नाराज थे ग्रामीण

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: विद्युत कटौती को लेकर कस्बा खिवाई के ग्रामीणों ने गुरुवार को बिजली घर पर जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कड़ाके की ठंड और सर्द रात के बावजूद मात्र 7 से 8 घंटे बिजली मिल पा रही है, जबकि दिलों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।

खिवाई बिजलीघर से जुड़े कस्बा खिवाई में विद्युत कटौती को लेकर कस्बा खिवाई के लोगों में गुरुवार को उबाल आ गया। काफी संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बिजली घर पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने बिजली घर पर ताला जडते हुए काफी देर तक हंगामा-प्रदर्शन किया।

हंगामा करते ग्रामीणों का आरोप था कि 24 घंटे में मात्र 7-8 घंटे बिजली आपूर्ति कस्बे के लोगों को मिल पा रही है। जबकि अब कड़ाके की ठंड और अंधेरी रात में चोरी की वारदात होने का अंदेशा बना हुआ है।वहीं दूसरी ओर रात में बिजली नही होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है इसे लेकर ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ खूब नारेबाजी की।

ग्रामीणों का आरोप था कि बिजली घर पर फोन करने पर कुछ जवाब नहीं दिया जाता तथा बिलों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। जबकि आपूर्ति ना के बराबर जा रही है। कटौती को लेकर ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो समय पर बिजली का बिल अदा नहीं किया जाएंगे। हंगामा-प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से मुनेंद्र शर्मा, दिलावर, विक्रम, जगत सिंह, श्यामू, बलराम व मोनू आदि रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img