जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को उस याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से संभावित कानून-व्यवस्था संबंधी खतरे को लेकर आपत्ति जताई गई थी।
याचिकाकर्ता को राहत देने से इनकार
अदालत ने याचिकाकर्ता को कोई अंतरिम राहत देने से भी इनकार कर दिया, जिसके चलते फिलहाल विरोध प्रदर्शन पर रोक नहीं लग सकी। याचिका में तर्क दिया गया था कि प्रस्तावित प्रदर्शन से सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और स्थिति बिगड़ने का खतरा है। हाईकोर्ट ने मामले में तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं मानी और किसी भी तरह का निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया।
प्रदर्शन की अनुमति फिलहाल बरकरार
इस फैसले के बाद कॉकरोच जनता पार्टी को अपना प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन आगे बढ़ाने की अनुमति मिल गई है, हालांकि इसके लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक अनुमतियां लेना और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करना अनिवार्य होगा। इस मामले में आगे की सुनवाई के लिए अदालत ने उचित समय पर विचार करने की बात कही है।

