- 25 दिन पूर्व कस्बे में आई बारात में युवक पर अज्ञात हमलावरों ने किया था हमला
जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: नगर के जलीलपुर मार्ग स्थित बारात घर में पच्चीस दिन पूर्व आई बारात में अज्ञात युवकों द्वारा किए गए हमले में घायल हुए ग्राम हीमपुर दीपा निवासी किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया । घटना की तहरीर स्थानीय कोतवाली में दे दी गई है।
क्षेत्र के ग्राम हीमपुर दीपा निवासी पुलिस महकमे में कार्यरत महिपाल सिंह की बेटी की 9 दिसंबर को शादी थी । शादी समारोह नगर के जलीलपुर मार्ग स्थित सौभाग्य गार्डन में आयोजित किया गया था। इस दौरान कुछ युवकों में झगड़ा हो गया था। लड़की पक्ष की ओर से ग्राम निवासी कृष्ण कुमार उर्फ कलवा पुत्र चन्दपाल भी शामिल हुआ था। समारोह में झगड़ रहे युवको को कृष्ण कुमार समझाने गया था।
आरोप है कि जब कृष्ण कुमार उन्हें समझा रहा था तभी झगड़ा कर रहे कस्बे के रहने वाले लड़को ने कृष्ण कुमार पर हमला कर दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लेजाया गया था। घायल की हालत चिंताजनक देखते हो चिकित्सको के रेफर कर देने पर परिजन उसे नोएडा के अपोलो अस्पताल ले गयव थे।
25 दिनों तक चले इलाज के बाद कृष्ण कुमार रविवार को आखिर मौत से हार गया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। लगाते हुए बताया कि 25 दिन पूर्व हुई घटना के तुरंत बाद चांदपुर पुलिस को तहरीर दे दी गई थी। लेकिन, पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। कृष्ण कुमार की मौत के बाद परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।

