- महिला की शिनाख्त नही हो पाई, शव मोर्चरी के लिए भेजा
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: स्योहारा मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित मोर्चरी पर भिजवा दिया है। महिला के शव की शिनाख्त नही हो पाई।
थाना क्षेत्रान्तर्गत स्योहारा मार्ग पर आयुष्मान हॉस्पिटल के पास रविवार की रात किसी अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। जिसमें वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
बीच सड़क पर महिला को गंभीर अवस्था में देखते हुए किसी राहगीर ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला की शिनाख्त नही हो पायी है। शव को पंचायतनामा भरकर मोर्चरी मे भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि वाहन की तलाश जारी है।

