- रैन बसेरा में भी व्यवस्था को देखा
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: दरगाह ए आलिया जोगीरम्पुरी में नजफ़े हिंद पर पिंडाल रैन बसेरा में गरीबों व बेसहारा लोगों को 20 कंबल वितरण किए गए। लेखपाल सचिन की देखरेख में जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किए गए।
इस मौके पर सैय्यद अकबर हुसैन ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना बड़ा कार्य है। इसके अलावा एक
ईमेल केन्द्र सरकार व मुख्तार अब्बास नक़वी को भेजकर उनसे 75 कंबल की और मांग की गई। कम्बल वितरण में लेखपाल सचिन कुमार, नईम अहमद, तालिब क़म्बर आबादी, मोहम्मद मियां, इद्दू पहलवान आदि मौजूद रहे। लेखपाल ने रैन बसेरा में पहुंच कर वहां की व्यवस्था का भी जायजा लिया। सैयद अकबर हुसैन जाफरी का विशेष सहयोग रहा।

