जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: बेहट क्षेत्र में गोकशी के प्रयास की सूचना पर पहुंची पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, दूसरा आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। क्षेत्राधिकारी बेहट शशिप्रकाश शर्मा के अनुसार, सोमवार रात पुलिस ताजपुरा नहर पुल से मालाहेड़ी मार्ग पर गश्त कर रही थी। ताजपुरा के जंगल आम के बाग में रोशनी दिखाई देने पर टीम पहुंची। पुलिस के मुताबिक, वहां दो लोग गोकशी की तैयारी कर रहे थे।
पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में हसीन पुत्र सईद, निवासी गंदेवड़ा, हाल निवासी ताजपुरा घायल हुआ। पुलिस ने मौके से तमंचा, चार कारतूस, जिंदा गोवंश, गोकशी के उपकरण और बिना नंबर की बाइक बरामद की। सीओ के मुताबिक, हसीन पर थानों में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

