Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

पैंठ बाजार में लगी भीषण आग, तीन दुकानें खाक

  • शार्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग, हुआ लाखों का नुकसान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लालकुर्ती के पैंठ बाजार में सोमवार को दिन निकले भीषण आग लग गई। अग्निकांड में रेडीमेड गारमेंट्स और कॉस्मेटिक की तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं। घटना में लाखों के नुकसान की बात सामने आई है।

घटना सुबह करीब साढे पांच बजे की बताई जा रही है। कला मंदिर के बराबर वाली गली में चौकीदार सुनील ने कुछ दुकानों से धुआं उठते देखा। जिसके बाद घबराये सुनील ने घटना की जानकारी तत्काल दुकान मालिकों और फायर ब्रिगेड को दी। कड़ी मशक्कत के बाद जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ियां संकरी गलियों से होते हुए घटनास्थल तक पहुंचीं।

तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इस दौरान मौके पर सैकड़ों व्यापारियों की भीड़ भी जुट गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए घंटों बाद आग पर काबू पाया। मगर इस दौरान आग में शास्त्रीनगर निवासी मिलन अरोड़ा की रेडीमेड गारमेंट्स और कॉस्मेटिक की दो दुकानें जलकर खाक हो गईं।

लालकुर्ती थाने के एसएसआई दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि इनमें से एक दुकान पर खुद मिलन बैठते हैं। जबकि दो दुकानें गोलू और सुनील नाम के युवक संभालते हैं। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

पुलिस को देख छत से कूदा जुआरी, हालत गंभीर

टीपी नगर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम पुलिस को देखकर मची भगदड़ के दौरान छत से कूदने से एक जुआरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार की शाम कुछ जुआरी चंद्रलोक कॉलोनी में एक मकान की छत पर बैठे जुआ खेल रहे थे।

इसी बीच गश्त कर रहे फैंटम पर सवार पुलिसकर्मी हूटर बजाते हुए इलाके से गुजरे। पुलिस की बाइक का सायरन सुनते ही जुआ खेल रहे जुआरियों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान हड़बड़ाहट में एक जुआरी दूसरी मंजिल से कूद गया। जिसके चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बुरी तरह से घायल युवक को बागपत रोड स्थित सार्इं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

उधर, घटना की जानकारी के बाद युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू नागपाल भी अस्पताल पहुंचे और घायल युवक के परिजनों से पूछताछ की। घायल युवक का नाम चंद्रलोक कॉलोनी निवासी ऋषिपाल बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक ऋषिपाल फूलों का काम करता है। वहीं, थाना प्रभारी टीपी नगर विजय गुप्ता ने बताया कि पुलिस के हूटर को सुनकर एक युवक के छत से कूदने की सूचना है। हालांकि परिजनों द्वारा इस मामले में थाने में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत

नेशनल हाइवे पर कैलाशी हॉस्पिटल के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर का कहना है कि व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। अचानक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई अभी शिनाख्त नहीं हो सकी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img