- दो गज की दूरी व मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे बाजार में लोग
जनवाणी संवाददाता |
भागूवाला: मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम भागूवाला में लगे साप्ताहिक बाजार में काफी भीड़भाड़ रही। बाजार में आने वाले लोग दो गज की दूरी व मास्क के प्रयोग के बिना ही खुले में घूम रहें हैं।
बुधवार को भागूवाला में साप्ताहिक बाजार लगता है जिसमें लगभग आधा दर्जन गांवों से ग्रामीण जरूरी सामान खरीदने आते हैं। जिसके कारण बाजार में काफी भीड़ रही,लेकिन दूर दराज से आने वाले ग्रामीणों ने मास्क या दो गज की दूरी का कोई ख्याल नहीं रखा।
जबकि कोविड-19 के नए स्ट्रेन के आने से देश में दोबारा से खतरा बढ़ रहा है। उसके बावजूद भी इस तरफ ग्रामीणों का रुझान दिखाई नहीं दे रहा है, लोग प्रशासन की सख्ती नहीं होने का काफी फायदा उठा रहे है और मनमाने तरीके से बाजार में घूम रहें है। बता दें कि पूर्व में थानाध्यक्ष मंडावली हिमांशु चौहान ने मंडावली थाने में तथा भागूवाला चौकी पर क्षेत्र के मौजूदा नागरिक तथा अन्य लोगों को बुलाकर अभी भी दो गज की दूरी और भीड़भाड़ वाले स्थान पर मास्क का प्रयोग निरन्तर करने के निर्देश दिए थे।
वहीं प्रशासन ने कोरोना के नए स्ट्रेन वायरस के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी थी, जिससे इस बीमारी से क्षेत्रवासी सुरक्षित रह सके। क्षेत्रवासियों मुकेश, हनीफ, पप्पू , शकील, कैलाश, पूरन इत्यादि का कहना है इस तरह से भीड़ होने से कोराना की समस्या क्षेत्र में बढ़ सकती है। वहीं प्रशासन अब इन साप्ताहिक बाजारों में बिना मास्क वालों पर सख्ती नहीं कर रहा है जिससे लोग लापरवाह हो रहे है।

