- गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कूच की चेतावनी
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन नये कृषि कानून के विरोध में किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने शहर में पैदल मार्च निकाला। उन्होंने केंद्र सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाकर लगाते हुए शीघ्र ही, तीन कृषि कानून वापस न लिए जाने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कूच करने की चेतावनी दी।
शनिवार को किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकताओं ने शहर के दिल्ली रोड स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीनों नये कृषि कानून का विरोध किया। उन्होंने किसानों का गन्ना भुगतान शीघ्र कराने, किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की मांग।
किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हिंदु-मुस्लिम एकता के मद्देनजर वीर अब्दुल हमीद चौक से पैदल मार्च निकाला, जो फव्वारा चौक, वीवी इंटर कॉलेज रोड, हनुमान रोड, शिव चौक, धीमानपुरा से होता हुए गुरूद्वारा तिराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह मूर्ति पर जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान किसान यूनियन के अध्यक्ष सवित मलिक ने कहा कि आज किसान परेशान है।

किसान दिल्ली के चारो तरफ आन्दोलनरत है। शामली में वीर अब्दुल हमीद स्मारक से पैदल मार्च निकाल कर किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर संपन्न किया गया। उन्होंने कहा कि जवान, जय किसान के नारे को मजबूत किया जाएगा।
केन्द्र सरकार हठधर्मिता कर रही है। एमएसपी की गारंटी मिलने और तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने से पूर्व आंदोलनकारी किसान दिल्ली के बार्डरों पर डंटे रहेंगे। सरकार किसानों से वार्ता के नाम पर बार-बार किसानों को उलझाने का काम कर रहीं है।
उन्होंने कहा कि किसानों और सरकार की बात का लाइव प्रसारण किया जाए, ताकि पूरा हिन्दुस्तान देखे कि सरकार झूठ बोलती है या किसान। उन्होने चेतावनी दी कि यदि सरकार कृषि कानूनों का वापस नही लेती तो आगामी 26 जनवरी को शामली से भी सैकडों ट्रैक्टर दिल्ली के लिए कूच करेंगे।
इस अवसर पर संजीव लिलौन, जयपाल तसिंह, महबूब अंसारी, रण कुमार, सतवीर मूछं, यामीन, कुलदीप, सुनील, सरफराज, राशिद, प्रियांशु मलिक, अंकुर, ऋषिपाल मलिक, मनोज, रणबीर सिंह साहनी आदि मौजूद रहे।
पैदल मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
शामली में किसान यूनियन के पैदल मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। पैदल यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व ही पुलिस व पीएसी के जवान वीर अब्दुल हमीद चौक पहुंच गए थे। पैदल यात्रा मार्ग के रास्ते में भी सिविल पुलिस और ट्रेफिक पुलिस व्यवस्था बनाए रखी। शहर के गुरूद्वारा तिराहा स्थित चौधरी चरण की प्रतिमा स्थल पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह और प्रशानिक अधिकारी ने किसान यूनियन के अध्यक्ष से वार्ता भी की।

