जनवाणी ब्यूरो |
शामली: वीवी पीजी कॉलेज में राष्टीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के द्वितीय एक दिवसीय संयुक्त शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सेवकों द्वारा कालेज परिसर में श्रमदान किया गया।
शनिवार को शहर के वीवी पीजी कालेज में राष्टीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के द्वितीय एक दिवसीय संयुक्त शिविर का शुभारम्भ प्रचार्या डा़ मंजु मगन एवं कार्यक्रम अधिकारी डा़ भूपेंद्र कुमार, गिरीश नारायण यादव ने संयुक्त रूप से किया।
इसके पश्चात छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं गणेश स्तुति प्रस्तुति की। कुमारी आरती ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्या डा़ मंजू मगन ने आह्वान किया कि स्वच्छता एवं साफ सफाई के प्रति रुझान बढ़ाने में एवं समाज में इसके प्रति जागरूक करें।
डा़ भूपेंद्र कुमार ने स्वयं सेवकों को स्वच्छता एवं श्रमदान के महत्व को बताते हुए उन्हे यह भी जानकारी दी कि स्वच्छ एवं सुखमय जीवन के लिए साफ सफाई कितनी महत्व पूर्ण है। राष्टीय सेवा योजना द्वारा कोरोना काल में किए गए विभिन्न स्वयंसेवकों द्वारा कार्यों को अवगत कराया।
गिरीश नारायण यादव कार्यक्रम अधिकारी द्वितीय इकाई ने राष्टीय सेवा योजना के महत्व एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को श्रमदान के महत्व, साफ सफाई की महत्ता पर विस्तार पूर्वक बताया।
इसके पश्चात छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय प्रांगण मे श्रमदान करके प्रांगण की सभी स्वयं सेवकों ने साफ सफाई की। इस अवसर पर डा. जय विंदर तोमर, डा़ नीना छोकरा, डा़ प्रताप कुमार, नवनीत जैन, अनुप्रिता, डा़ बबली, निर्भय सिंह, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

