जनवाणी संवाददाता |
बेहट: तहसील क्षेत्र के गांव भोजेवाला में एक ही घर से चार जनाज़े एक साथ निकले जिन्हें देखकर हर आदमी अपने आंख के आंसू नहीं रोक पाया गांव में चारों ओर मातम और गम का माहौल छाया हुआ था। गांव में हर आदमी इन मौतों के बारे में चर्चा करके रो रहे थे मृतकों के घर सहित अन्य घरों से भी रोने चिल्लाने की आवाज़े आ रही थी। गाव की गलियां लोगों से फुल थी।
आसपास के दूसरे गांव के लोग भी भोजेवाला गांव जाकर मृतकों के घरवालों को मिलकर दुख जताना चाहते थे मगर भीड बहुत अधिक होने के कारण सैकड़ों लोग मृतको के घर तक नहीं पहुंच पाए।
बताते चलें कि क्षेत्र के गांव बाबैल बुजुर्ग में शुक्रवार की शाम स्कॉर्पियो कार व बाइक की टक्कर में माँ व दो बेटों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे में मां इमराना 45 व 18 वर्षीय साहिब इसी का छोटा भाई सैफ अली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।
जैसे ही पोस्टमार्टम होने के पश्चात तीनो के शव घर पहुंचे तो सदमे में मृतकों की दादी 70 वर्षीय अकबरी की भी मौत हो गई। जब 4 ज़नाज़े एक साथ उठे तो हर किसी की आंखे नम हो गई। शनिवार की सुबह 10 बजे गांव में 4 जनाज़ों की नमाज़े हजारों आदमियों ने अदा की और चारों मृतकों को गांव के ही कब्रिस्तान में सुपूर्द ख़ाक किया गया। ज़नाज़े में हज़ारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
जनाजे में पूर्व एमएलसी उमर अली खान, भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर, आम आदमी पार्टी नेता योगेश दहिया, कांग्रेस विधायक नरेश सैनी के भाई सतीश सैनी सहित हज़ारों लोगो ने ज़नाज़े में शिरकत की। शुक्रवार की शाम से ही कई थानों की पुलिस गांव में डेरा डाले हुए थी ताकि कोई अनहोनी घटना न घट सके नमाज़े जनाज़ा होने के बाद पुलिस प्रशासन ने चैन की सांस ली और अपने अपने थानों को लौट गए।

