Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

मल्टीलेयर प्लास्टिक की चौथी खेप दिल्ली रवाना

  • नगरायुक्त ने एमआरएफ सेंटर मातागढ़ से हरी झंडी दिखाकर किया ट्रक रवाना

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह शनिवार को भी एमआरएफ सेंटर मातागढ़ से पांच टन मल्टीलेयर प्लास्टि से भरे एक ट्रक को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया।

मल्टीलेयर प्लास्टिक दिल्ली भेजने की यह चौथी खेप है। इससे पहले भी तीन बार मल्टीलेयर प्लास्टिक के ट्रक दिल्ली भेजे जा चुके हैं। उन्होंने एमआरएफ सेंटर का भी निरीक्षण किया और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर जोर दिया।

नगर निगम सहारनपुर को स्वच्छ रखने और कूड़ा मुक्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इन्हीं प्रयासों की कड़ी में शनिवार को मातागढ़ एमआरएफ सेंटर विभिन्न वार्डो से एकत्रित कर लाये गए कूडे़ से छांटी गयी मल्टीलेयर प्लास्टिक का एक ट्रक नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया।

जहां एक कंपनी द्वारा इस प्लास्टिक से बिजली बनायी जा रही है। इस दौरान नगरायुक्त ने एमआरएफ मातागढ़ का निरीक्षण भी किया और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर जोर देते हुए कहा कि मातागढ़ सेंटर से जुड़े वार्ड 22, 30, 51, 46, 35 यानि पांचों वार्डो में कोई घर कूड़ा कलेक्शन से छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि जब तक शहर का हर घर कूड़ा कलेक्शन अभियान से नहीं जुड़ेगा तब तक सहारनपुर को कूड़ा मुक्त करने का स्वप्न साकार नहीं हो सकेगा।

उन्होंने आईटीसी मिशन सुनहरा कल के वालंटियर्स को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक वार्ड में कूड़ा कचरा एकित्रत करने के साथ ही उन्हें पम्फलेट आदि के माध्यम से सफाई का महत्व समझाएं और स्वच्छता सर्वेक्षण में फीडबैक देने के लिए प्रेरित करें।

आईटीसी मिशन उमंग सुनहरा कल सेवा समिति द्वारा संचालित मातागढ़ एमआरएफ सेंटर पर उक्त पांचों वार्डो से विभिन्न प्रकार के पुन: इस्तेमाल में आने वाले कचरे को अलग अलग किया जाता है जिसमें नालीदार गत्ता, मिलबोर्ड, प्लास्टिक बोतल, टूटी फूटी प्लास्टिक, टिन, रबर, काँच आदि शामिल है।

उमंग के प्रबंधक मयंक पाण्डेय ने बताया के रोजाना लगभग 7 छोटी गाड़ियाँ कचरा लेकर मातागढ़ एमआरएफ सेंटर आती है एवं रिक्शा के माध्यम से घरों से सीधा कचरा उठान कर रहे अनेक सफाई कर्मचारी भी मातागढ़ एमआरएफ सेंटर पर ही अपना कचरा ला रहे है। इस दौरान सहायक नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुणाल जैन, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर व आईटीसी मिशन सुनहरा कल की प्रोग्रोम अधिकारी लिपिका सतपथी आदि भी मौजूद रही।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img