जनवाणी संवाददाता |
गागलहेड़ी: दया शुगर मिल में गन्ना डालने को लेकर दो पक्ष के लोगो में जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें एक पक्ष के दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर पहुँची पुलिस को देख एक पक्ष के लगभग दर्जनों लोग फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय भर्ती कराया।
पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष के दर्जनों के विरुद्ध थाना गागलहेड़ी में तहरीर दी। जानकारी के अनुसार मुज्जफरनगर हाईवे दया शुगर मिल में गन्ना डालने आए किसान टोकन के आधार पर नम्बर आगे पीछे होने को लेकर गाली गलौच के बाद एक पक्ष के दर्जनों लोगों ने दूसरे पक्ष के दो लोगो को घेर कर लाठी डंडो से जमकर मारपीट की।
जिसकी वीडियो भी जमकर वायरल हुई। ग्राम चोरा देव के सूचित यादव व प्रदीप यादव गन्ना डालने मिल में आए थे तभी हसनपुर भलस्वा के दर्जनों लोगों ने गाली गलौच करते हुए लाठी डंडो से मारपीट कर दी। सूचना पर पहुँची पुलिस को देख एक पक्ष के दर्जनों लोग फरार हो गए।
पुलिस ने ट्रेक्टर ट्रॉली थाने में खड़ी कर दी। चोरादेव के प्रदीप व सूचित ने दर्जनों लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वही दया शुगर मिल में हुए झगड़े को लेकर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे है। दया शुगर मिल में किसानों के बीच हुए लगभग 10 मिनट झगड़े के बावजूद भी एक भी गार्ड नही देखने को मिला। जिसमे झगड़े में किसी की जान भी जा सकती थी, वही झगड़े की वीडियो भी जमकर वायरल हो रही है।

