- शिक्षक संगठनों ने सीएम के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा एंव माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ उप्र के पदाधिकारियों ने बेसिक शिक्षा से संबंधित प्राइमरी एवं जूनियर हाईस्कूलों को खोले जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेश के बेसिक शिक्षा से सम्बंधित् स्कूलों को खोले जाने की मांग की है।
सोमवार को उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा व माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ उप्र के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी जसजीत कौर को सौंपा।
जिसमें उन्होने कहा कि प्रदेश में एक बडी भागीदारी निभाने वाले बेसिक शिक्षा से संबंध प्राइवेट स्कूल बंद होने से छात्रों का सत्र 2020-21 खराब हो रहा है। सरकार द्वारा ई-पाठशाला, प्रेरणा एंव दीक्षा ऐप आदि के माध्यम से भी सरकारी स्कूलों में एक तिहाई बच्चे बुलाये जा रहे है, जबकि प्राइवेट स्कूल पूरी तरह से बंद है। उन्होंने कहा कि छात्र एवं शिक्षा हित में जिस प्रकार माध्यमिक स्कूल खोलने की अनुमति दी गई। उसी प्रकार बेसिक शिक्षा से संबंध प्राइमरी एवं जूनियर हाईस्कूलों को खोले जाने की अनुमति प्रदान की जाए।
इस अवसर पर अनुज गौतम, चंदकुमार शर्मा, योगेश शर्मा, रामनिवास, हरेंद्र राणा, सुनील धीमान, विजय गर्ग, मुफरान अली, शेखर पंवार, विनोद मित्तल, मौहम्मद इमरान, मनोज सैनी, प्रविन्द्र कुमार, नरेन्द्र कुमार, महेश सिरोही, श्रवण कुमार भार्गव आदि मौजूद रहे।

