Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

25 हजार का इनामी टॉप टेन बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

जनवाणी ब्यूरो |

नगीना: पिछले ढाई माह से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी टॉप टेन बदमाश को पुलिस ने एक तमंचा व दो जीवित कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे के अनुसार थाने के उपनिरीक्षक रोहित शर्मा, फत्तू लाल वर्मा व कॉन्स्टेबल अमित कुमार आदि की टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को टॉप टेन बदमाश मोहल्ला कलालान निवासी शहजाद पुत्र अब्दुल समी को 12 बोर के एक तमंचे व दो जीवित कारतूस के साथ बढ़ापुर रोड स्थित बूंदकी तिराहे से गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार किये गये 25 हजारी टॉप टेन इनामी बदमाश शहजाद, गैंगस्टर में निरुद्ध होने के बाद 11 जुलाई 2020 से फरार चल रहा था तथा उसके विरुद्ध नगीना थाने में विभिन्न अपराधिक मामलों में सात मुकदमें दर्ज है। गिरफ्तार टॉप टेन बदमाश का पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img