Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

किसानों के हितों पर ध्यान नहीं दे रही सरकार: पराशर

  • कांग्रेस कमेटी ने की ग्राम रानीकोटा में बैठक

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने तहसील की पर्वतपुर न्याय पंचायत के ग्राम रानीकोटा में बैठक कर जहां ग्रामीणों को कांग्रेस की नीतियों के विषय में जानकारी दी, वहीं किसानों के आंदोलन को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा।

तहसील की न्याय पंचायत पर्वतपुर ग्राम पंचायत रानीकोटा में आयोजित ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस कमेटी सुधीर पराशर ने कहा कि केन्द्र की सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। किसानों के आंदोलन को दो माह होने को है।

इसके बावजूद केन्द्र की सरकार किसानों की मांगों की अनदेखी कर रही है। केन्द्र सरकार हठधर्मिता पर रहते हुए किसानों की मांगों के अनुरूप तीनों कृषि बिलों को समाप्त करने पर सहमति प्रदान नहीं कर पा रही है। आंदोलन के चलते कई किसानों ने अपनी जान गंवा दी है।

कृषि प्रधान देश की केन्द्र सरकार को किसानों के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने पर परेशानी हो रही है। सरकार को चाहिए कि वह किसानों के हितों को देखते हुए कदम उठाए। सरकार अपने कुछ चहेते पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कृषि कानूनों को लागू करने पर आमादा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति स्पष्ट रही है। कांग्रेस की सरकारों को जनता ने देखा है। इसलिए किसी से कुछ कहने की आवश्यकता है। जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस की नीति स्पष्ट है।

बैठक को हाजी नसीम अंसारी, नजाकत अली, सलाउद्दीन सैफी, मौहम्मद नावेद ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता नसीम अहमद व संचालन मुस्तकीम राईन ने किया। बैठक में न्याय पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक उपाध्यक्ष, ब्लाक महासचिव को ग्रामवासियों एवं सभी कांग्रेसी नेताओं की सर्वसम्मति से चुना गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img