Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

कोरोना वैक्सीन पीएचसी में पहुंची, पूजा पाठ किया

  • प्रथम चरण में लगभग 1800 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी वैक्सीन
  • गुरूवार से होगा वैक्सीन लगने का कार्यक्रम प्रारंम्भ

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नगर में कोरोना वैक्सीन को लगाए जाने की शुरूआत गुरूवार से होगी। जिसमें प्र्रथम चरण में लगभग 1800 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन कोविड शील्ड को लगाने का कार्य प्रारम्भ होगा।

वैक्सीन बुधवार को पीएचसी नजीबाबाद पहुंची और इस वैक्सीन के नजीबाबाद में पहुंचने पर विधिवत रूप से कोरोना नोडल डा. फैज हैदर ने फीता काट कर उद्घाटन किया। वहीं इसके बाद स्टाफ नर्स पूर्णिमा चौधरी ने आरती कर स्वागत किया। पूजा पाठ भी किया और लोगों के स्वस्थ रहने की कामना की गई।

बुधवार को कोरोना वायरस वैक्सीन बिजनौर जिला अस्पताल से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद पहुंची। इस दौरान प्राथमिक चिकित्सा प्रभारी डॉ फैज हैदर ने कहा कि प्रथम चरण में वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जाएगी। जिसके लिए तीन केन्द्र बनाएं गए हैं।

जिसमें पीएचसी, सीएचसी, व लाला भोजाराम नेत्र चिकित्सालय में वैक्सीन लगने का कार्य होगा। इस दौरान बृजेश कुमार, अनिल कौशिक, अभिषेक त्यागी, महबूब, विजय कुमार, विशाल, सुहेल, मोहम्मद सादिक, डॉक्टर कोनेन अली, प्रिंस, मोहम्मद सलीम, निपेंद्र मोनू आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img