Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

किसानों पर हुए अत्याचार का हिसाब लेगी कांग्रेस: अजय कुमार लल्लू

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर हो रहे अत्याचार तथा उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों का कांग्रेस सरकार बनने पर हिसाब लिये जाने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।

शनिवार को नगर के बास्टा रोड स्थित विवाह मंडप में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जारहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने केंद्र व प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का झांसा देकर उन पर तीन कृषि कानून थोप दिए हैं। सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों से देश के अन्नदाता किसान मजदूर बनकर रह जाएंगे । उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के अंतर्गत किसानों की जमीन का अधिकार सरकार के पास रहेगा और वह कभी भी किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर उन्हें पट्टों पर दे सकेगी।

उनका दावा था कि सरकार अडानी व अम्बानी को खुश करने तथा उन्हें किसानों की जमीन सौपने के लिए कानून लाई है । सरकार द्वारा लागये गये कृषि कानूनों के बाद किसान अत्याचार के विरोध में न्यायालय भी नहीं जा सकेंगे। सरकार द्वारा लाए गए कानून किसानों के बिल्कुल विपरीत है जिससे किसान अपने ही जमीन पर मजदूर बनकर काम करने के लिए मजबूर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि किसान संगठन कृषि कानूनों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरी तरह से निरंकुश हो चुकी सरकार लाठियों के दम पर किसानों के आंदोलन को कुचलने पर लगी है। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है किसानों पर हो रहे अत्याचारों तथा उनके खिलाफ दर्ज कराए जा रहे झूठे मुकदमों का केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर पूरा हिसाब लिया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। किसान अपने अधिकारों की मांग करते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। युवा रोजगार की मांग करते हैं तो उन्हें भी झूठे मुकदमों में फंसा कर जेल में डाला जा रहा है।

31 23

भाजपा सरकार के शासन में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को भी नहीं बख्शा जा रहा है । सरकार की खामियां उजागर करने पर पत्रकारों के खिलाफ भी झूठे मुकदमे प्रदेश सरकार के इशारों पर दर्ज किए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी देशवासियों पर हो रहे अत्याचार का बदला लेकर रहेगी।

आने वाले समय में सत्ताधारी नेताओं को देश की जनता पर किए जा रहे अत्याचारों का हिसाब देना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी दुगनी करने का दावा करने वाली भाजपा सरकार के शासन में अकेले उत्तर प्रदेश में पिछले एक वर्ष में साढे आठ सौ किसानों ने मुफलिसी के चलते आत्महत्या कर ली है। सरकार बनने से पूर्व भाजपा ने 14 दिन के भीतर किसानों को गन्ने का भुगतान दिलाने का आश्वासन दिया था।

वर्तमान में किसान गन्ने के भुगतान को तरस रहे हैं उन्हें 1 वर्ष के बाद चीनी मिलों द्वारा भुगतान दिया जारहा है। बकाया पर ब्याज मिलना तो असल बकाया पाने के लिए भी किसानों को आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता देश की जनता को बेवकूफ बनाने में लगे हैं। गणतंत्र दिवस के दिन जिस व्यक्ति के नेतृत्व में लाल किले पर हंगामा किया गया वह व्यक्ति भाजपा का था।

अक्सर वह भाजपा के उच्च नेताओं के साथ देखा जा चुका है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं और न्याय पंचायत स्तर तक कार्यकारिणी का गठन कर पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। संगठन सृजन पर जोर देते हुए उन्होंने पार्टी के नेताओं से जनता की आवाज बुलंद करने के लिए जनता के बीच जाकर उन पर हो रहे अत्याचारों को प्रमुखता से उठाने की बात भी कही।

पार्टी के जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान की अध्यक्षता में संपन्न हुए कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व मंत्री ओमवती सिंह ,पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम के साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर पाराशर ,बाबू डूंगर सिंह, ठाकुर अवनीश कुमार, अफजल कुरेशी, रजा अस्करी रिजवी, अजय कुमार, विदित कुमार, नीरज चौधरी, मनोज भारद्वाज आदि नेताओं ने संबोधित किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img